logo_banner
Breaking
  • ⁕ कर्जदार किसान की 'किडनी बिक्री' मामले में नया मोड़! फरार चल रहे डॉ. रवींद्र पाल सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर, दूसरा मुख्य आरोपी अब भी फरार ⁕
  • ⁕ लाडली बहन योजना में बड़ा खेल! 12 हजार सरकारी कर्मचारियों ने बटोरे पैसे; विधानसभा में सरकार ने कबूली चौंकाने वाली बात ⁕
  • ⁕ Nagpur: बजाजनगर के अवैध रेस्टोरेंट्स पर चलेगा बुलडोजर! हाईकोर्ट की फटकार के बाद फडणवीस सरकार ने खारिज की अपील ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र विधानसभा: मानसून सत्र के तीसरे दिन किसानों के लिए बड़ा ऐलान, 30 जून तक 56 लाख किसानों की कर्जमाफी ⁕
  • ⁕ NEET सेंटर विवाद में बड़ा ट्विस्ट! NTA बोली- अभ्यर्थी ने खुद चुना था एग्जाम सिटी"; पिता तालिब ने दावे को किया ख़ारिज ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

अखिल भारतीय महात्मा फुले समता परिषद की कार्यकर्ता संवाद बैठक, मंत्री छगन भुजबल ने शरद पवार पर जमकर साधा निशाना


नागपुर: रेशीमबाग स्थित महात्मा फुले सांस्कृतिक सभागृह में गुरुवार को अखिल भारतीय महात्मा फुले समता परिषद की कार्यकर्ता संवाद बैठक हुई. इस बैठक में राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल उपस्थित रहे. इस दौरान भुजबल ने शरद पवार, जरांगे पाटिल पर जमकर निशाना साधा और साथ ही राज्य सरकार के मराठा समाज के आरक्षण के लिए जारी हैदराबाद गैजेट पर असंतोष व्यक्त किया।  

भुजबल ने अपने भाषण में कहा कि पवार साहब पहले भी बोल चुके हैं, आज भी बोल रहे हैं, उन्होंने हमें आरक्षण दिया, मैं आभारी हूँ। लेकिन उनका कहना है कि ओबीसी समिति में उसी जाति के लोग हैं। भुजबल ने शरद पवार से सवाल किया कि जब उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री थे, तब सभी नेता मराठा समुदाय से थे, उन्होंने तब ऐसा क्यों नहीं कहा? छगन भुजबल ने कहा कि 3 साल में अन्नासाहेब पाटिल महामंडल को 25 हज़ार करोड़ दिए गए। उन्हें और दो, कोई बात नहीं। लेकिन ओबीसी निगम को 500 करोड़ रुपये। यह भेदभाव क्यों?

मराठा नेता जरांगे पाटिल पर हमला बोलते हुए छगन भुजबल ने कहा कि जब जरांगे 2 साल पहले अनशन पर थे, उससे पहले वे 25 बार अनशन कर चुके थे, किसी ने पूछा तक नहीं। छगन भुजबल ने आरोप लगाया कि जरांगे के अनशन के दौरान महिलाएँ बैठी थीं, महिला पुलिस आई। रात में एक बैठक हुई जिसमें पवार साहब के विधायक मौजूद थे। उनके कहे अनुसार, छत से पथराव शुरू हुआ। महिला पुलिसकर्मियों को परेशान किया गया, 84 पुलिसकर्मी अस्पताल में भर्ती हुए। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया, कई घायल हुए। लेकिन पवार साहब को लाठीचार्ज की असली वजह पता थी, फिर भी पवार साहब और उद्धव ठाकरे वहाँ गए।

वहीं हैदराबाद गैजेट पर बात करते हुए भुजबल ने कहा कि क़ानूनन शपथ पत्र के आधार पर जाति प्रमाण पत्र प्राप्त करना जायज़ नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का नाम लिए बिना तंज करते हुए कहा कि ओबीसी आरक्षण पर असर कैसे नहीं पड़ेगा, भाऊ? असर तो पड़ेगा ही। भुजबल ने यह भी कहा कि लेकिन कैबिनेट में उम्मीद की एकमात्र किरण देवेंद्र फडणवीस हैं। उन्होंने एक समिति बनाई, समाज को धन दिया। भुजबल ने कहा कि देवेंद्र साहब कहते हैं कि ओबीसी डीएनए में है, जब आप ओबीसी का ध्यान रखेंगे, दूसरों का ध्यान रखेंगे, तो आप मसीहा बन जाएँगे। इसी के साथ भुजबल ने ओबीसी समाज से एकता बनाए रखने की अपील की।