logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

अजित पवार को बड़ा झटका, मोदी कैबिनेट में नहीं मिली जगह; नाराज होने की जानकारी आई सामने


मुंबई: लोकसभा चुनाव के बाद देश में चर्चा नरेंद्र मोदी के तीसरे शपथ ग्रहण और उनके संभावित मंत्रिमंडल को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। इसी बीच अजित पवार गुट को बड़ा झटका लगा है। इसके तहत मोदी कैबिनेट में अजित गुट को स्थान नहीं मिला है। केंद्र में जगह नहीं मिलने के कारण अजित पवार के नाराज होने की जानकारी सामने आई है।

ज्ञात हो कि, लोकसभा चुनाव में अजित पवार की पार्टी चार सीटों पर चुनाव लड़ी थी। जहां मात्रा उसे रायगढ़ सीट पर जीत हासिल हुई। जिसके बाद  मोदी मंत्रिमंडल में अजित गुट को एक सीट मिलने की बात कही जा रही थी। जिन लोगों को नाम मंत्री बनने में चल रहा था उसमें प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे एक नाम शामिल था। 

संभावित मंत्रियों के साथ बैठक की तस्वीर आई सामने 

शपथ के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संभावित मंत्रियों की बैठक अपने सरकरी निवास पर बुलाई थी। बैठक में जिन्हे मंत्री बनाया जाने वाला है वह तमाम नेता मौजूद थे। लेकिन अजित पवार गुट की तरफ से कोई मौजूद नहीं रहा। जिसके बाद यह तय हो गया है कि, मोदी मंत्रिमंत्रीमण्डल में फ़िलहाल अजित गुट को स्थान नहीं मिलेगा।


सुनील तटकरे के घर पर बैठक
शपथ ग्रहण समारोह से कुछ घंटे पहले देखा गया कि राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस दिल्ली में सुनील तटकरे के घर में पहुंच गए हैं। इस समय सुनील तटकरे के घर पर अजित पवार, छगन भुजबल, सुनील तटकरे, प्रफुल्ल पटेल, धनंजय मुंडे और एनसीपी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। तटकरें के घर पर लंबी चर्चा के बाद सबसे पहले देवेन्द्र फड़णवीस सदन से बाहर निकले। इसके बाद अजित पवार, छगन भुजबल और सुनील तटकरे एक ही कार में बंगले से निकले। हालाँकि, इन नेताओं के बीच वास्तव में क्या चर्चा हुई? यह स्पष्ट नहीं है.