logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

लाडली बहनों के लिए बड़ी खबर: मार्च-अप्रैल के इंतजार के बीच खाते में आए 1500 रुपये, जानें बाकी पैसों का गणित


मुंबई/नागपुर: महाराष्ट्र सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी और गेम चेंजर मानी जाने वाली 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना' एक बार फिर सुर्खियों में है। पिछले दो महीनों से किस्तों का इंतजार कर रही लाखों लाभार्थी महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। पात्र महिलाओं के बैंक खातों में योजना के पैसे जमा होना शुरू हो गए हैं। हालांकि, इस बार महिलाओं के बीच खुशी के साथ-साथ थोड़ा भ्रम भी देखा जा रहा है।

3000 की उम्मीद, पर खाते में आए 1500 रुपये
फरवरी के बाद तकनीकी कारणों से मार्च और अप्रैल महीने की किश्तें रुक गई थीं। उम्मीद की जा रही थी कि सरकार दोनों महीनों के बकाया मिलाकर 3000 रुपये एक साथ ट्रांसफर करेगी। लेकिन, फिलहाल महिलाओं के खातों में केवल 1500 रुपये की ही किश्त पहुंची है। शेष 1500 रुपये अगले कुछ दिनों में आएंगे या इसके लिए और लंबा इंतजार करना होगा, इस पर अभी तक प्रशासनिक स्पष्टता नहीं मिली है।

केवाईसी (KYC) अपडेट होना अनिवार्य
प्रशासन ने साफ कर दिया है कि जिन महिलाओं ने अपनी KYC प्रक्रिया समय पर पूरी की है, उनके खातों में ही पैसे भेजे जा रहे हैं। याद दिला दें कि सरकार ने केवाईसी के लिए अंतिम तिथि 31 मार्च से बढ़ाकर 30 अप्रैल 2026 की थी। जिन महिलाओं की यह प्रक्रिया अधूरी है, उन्हें जल्द से जल्द इसे पूरा करने की सलाह दी गई है।

अपात्र लाभार्थियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'
योजना में पारदर्शिता लाने के लिए सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। जांच के दौरान पाया गया कि कई अपात्र महिलाएं भी गलत जानकारी देकर लाभ उठा रही थीं। प्रशासन ने ऐसी महिलाओं के नाम सूची से हटा दिए हैं, जिससे लाभार्थियों की कुल संख्या में बड़ी कटौती देखी गई है। सरकार का लक्ष्य है कि योजना का लाभ केवल पात्र और जरूरतमंद महिलाओं तक ही पहुंचे।