logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

रश्मि बर्वे को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जाती प्रमाण पत्र को लेकर जारी नोटिस पर लगाई रोक


नागपुर: कांग्रेस नेता और पूर्व जिला परिषद् अध्यक्ष रश्मि बर्वे को बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर खंडपीठ से बड़ी राहत मिली है। न्यायालय ने जिला जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति द्वारा जारी किये नोटिस को ख़ारिज कर दिया है। 

राज्य सूचना आयोग ने जिला जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति को नोटिस जारी कर जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस नेता रश्मि बर्वे की जाती प्रमाणपत्र को रद्द करने का आदेश दिया था। आदेश के खिलाफ बर्वे ने बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर खंडपीठ में रिट पिटीशन लगाई थी।

जिस पर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने राज्य सूचना आयोग के नोटिस को गलत बताते हुए रोक लगा दी थी। अदालत के आदेश के बाद राज्य सूचना आयोग ने अपने दोनों आदेश वापस लेने की जानकारी अदालत को दी। जिसके बाद शुक्रवार को उच्च न्यायलय ने आयोग के आदेश को ख़ारिज कर दिया।