logo_banner
Breaking
  • ⁕ अब आउटर रिंग रोड में दौड़ेगी 12 मीटर लंबी EKA बस, बढ़ती दुर्घटनाओं और नागरिकों की सुरक्षा को देखते मनपा का बड़ा निर्णय ⁕
  • ⁕ Nagpur: लगातार नोटिस देने के बाद भी भवन मालिक ने नहीं तोड़ा भवन, मनपा ने खुद बुलडोजर चला किया ध्वस्थ ⁕
  • ⁕ बल्लारपुर क्षेत्र के कोल यार्ड में आग, एक सप्ताह से सुलग रहा कोयला; वेकोलि अधिकारियों की लापरवाही, करोड़ों का नुकसान ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Maharashtra

भाजपा ने विधान परिषद् चुनाव के लिए उम्मदीवार किये घोषित; परिणय फुके और पंकजा मुंडे को बनाया प्रत्यशी


मुंबई: महाराष्ट्र में विधान परिषद की चुनाव के लिए भाजपा ने लंबे इंतजार के बाद उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने पांच उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। भाजपा ने हाल ही में लोकसभा चुनाव हारने वाली पंकजा मुंडे को विधानसभा भेजकर उनका पुनर्वसन किया है। मुंडे के साथ पूर्व राज्यमंत्री रहे परिणय फुके को एक बार फिर विधान परिषद् भेजने का निर्णय लिया है।

महाराष्ट्र में विधान परिषद के चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को पांच उम्मीदवारों के नामों के नामों की घोषणा की है। जिसमें भाजपा नेता और पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे के साथ ही योगेश टीलेकर, डॉ परिणय फुके, अमित गोरखे, सदाभाऊ  खोत का नाम शामिल है। इन पांचों नेताओं को विधान परिषद का टिकट देकर भाजपा उनके क्षेत्र में अपनी पैठ मजबूत करने की एक कोशिश की है। 

हाल ही में हुए लोकसभ चुनाव में बीड लोकसभा सीट से पंकजा मुंडे चुनाव हार गई थी, जिससे उनके समर्थकों में काफी नाराजगी थी। वहीँ कईयों ने आत्महत्या तक कर ली थी। मुंडे समर्थक लगातार अपने नेता को पुनर्वासन करने की मांग कर रहे थे। जिसको देखते हुए भाजपा ने उन्हें विधान परिषद में भेजने का फैसला लिया है।      

महाराष्ट्र विधान परिषद की 11 सीटों के लिए 25 जून से नामांकन भरे जा रहे हैं। विधान परिषद के लिए 12 जुलाई की  सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा. उसी शाम चुनाव नतीजे भी घोषित किए जाएंगे। सदन में संख्या बल के आधार पर विधानसभा की जिन 11 सीटों पर चुनाव हो रहा उनमे से सात भाजपा जीत सकती है। जबकि तीन सीट महाविकास आघाडी के कोटे में जायेगा। एक सीट के लिए दांव-पेच है। भाजपा ने अपने पांच उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है अब देखना होगा कि आगे और कितने उम्मीदवार के नाम का एलान करती है।