logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Maharashtra Politics: भाजपा ने अजित पवार को किया होल्ड! कांग्रेस के नाराज विधायकों पर नजर


रिपोर्ट:- अतुल गवई, एडिट: रवि शुक्ला

नागपुर: पिछले कई दिनों से अजित पवार के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की खबर चल रही थी। लेकिन, मंगलवार को पवार ने साफ़ कर दिया की वह भाजपा में नहीं जारहे हैं। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, वह जब तक हैं एनसीपी के लिए काम करेंगे। वहीं पवार के इस बयान के बाद भाजपा ने प्लान बी पर काम शुरू कर दिया है। इसके तहत भाजपा ने कांग्रेस के नाराज विधायकों को साधना शुरू कर दिया है। इस बात का दावा सामना में लिखे लेख में संजय राउत ने किया है।

ज्ञात हो कि, पिछले दिनों संजय राउत ने सामना में बड़ा दावा किया था। इसके तहत शरद पवार सहित उनके विधायकों पर भाजपा के साथ जाने को लेकर बड़ा दवाब है। राउत ने पवार के हवाले से कहा था कि, अजित पवार ने एनसीपी सुप्रीमो से एनडीए में शामिल होने की बात कही थी। इसी के साथ यह भी कहा कि, लगातार ईडी और सीबीआई की जांच से जो परेशानी हो रही है उससे उन्हें निजात मिल जाएगी। हालांकि, अजित की इस मांग को शरद पवार ने मानने से इनकार करते हुए एनसीपी के महागठबंधन के साथ बने रहने की बात कही। 

अजित पवार के बाद अब कांग्रेस के नाराज विधायकों पर नजर 

सामना में लिखा गया है कि, अजित पवार ने भाजपा के मंसूबो पर पानी फेर दिया है। वहीं प्लान खराब होने के बाद बीजेपी ने प्लान बी पर काम करना शुरू कर दिया है। इस के तहत भाजपा आलाकमान अब कांग्रेस के नाराज विधायकों को डोरे डालना शुरू कर दिया है। भाजपा का मानना है कि, अगर सुप्रीम कोर्ट से शिंदे गुट के 16 विधायकों को अपात्र साबित होते हैं तो  कांग्रेस के विधायकों को अपने पाले में लेकर संख्या को बढ़ाया जा सकता है। 

दूसरी पार्टियों के लोगों को उधार लेकर अपनी पार्टी चला रहे

सामना में लिखा है कि, भाजपा के पास अपना कुछ नहीं है। ये दूसरी पार्टियों के लोगों को उधार लेकर अपनी पार्टी चला रहे हैं। कभी शिवसेना तो कभी एनसीपी अपना ही घर तोड़ देती थी।  कांग्रेस पर भी उनकी बुरी नजर है। धमकियों, दबाव और जांच एजेंसियों की बाढ़ ने महाराष्ट्र सहित देश में लोकतंत्र और कानून के शासन को नष्ट कर दिया है। अजित पवार के मामले में उन्होंने ही शोर-शराबा कर माहौल खराब करने का काम किया था। यह महाराष्ट्र में अस्थिरता, बदनामी और अराजकता पैदा करने की साजिश है।  खैर, अजित पवार ने ही इस साजिश को नाकाम कर दिया। इसलिए, कम से कम अभी के लिए, इस विषय को विराम दे दिया गया है।"