logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Maharashtra

धीरेन्द्र शास्त्री विवाद में BJP की एंट्री, राम कदम ने श्याम मानव पर हमला बोलते हुए पूछा- क्या यह राहुल गांधी की लिखी स्क्रिप्ट?


मुंबई: बागेश्वर धाम सरकार के धीरेन्द्र शास्त्री पिछले कुछ दिनों से लगातार देश में चर्चा का विषय बने हुए हैं। अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष श्याम मानव ने उनके द्वारा आयोजित दिव्या दरबार पर अंधश्रद्धा और जादू टोने को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। इसी के साथ चमत्कार साबित करने पर 30 लाख रूपये दिए जाएंगे ऐसी घोषणा भी की है। वहीं इस मामले में भारतीय जनता पार्टी की आधिकारिक एंट्री हो गई है।  महाराष्ट्र भाजपा के प्रवक्ता राम कदम ने मानव पर हमला बोलते हुए पूछा कि, "क्या यह राहुल गांधी की लिखी स्क्रिप्ट?”

कदम ने कहा, “उन्होंने कहा, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि जो लोग खुद को अंधविश्वास भगाने वाला कहते हैं, वे अक्सर विज्ञान को भी नहीं मानते। हमारे साधु-संतों की आलोचना करने के बाद वे तुरंत राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो जाते हैं। कंधे से कंधा मिलाकर चलते नजर आ रहे हैं।”

भाजपा नेता ने सवाल करते हुए पूछा कि, "अंधश्रद्धा निर्मूलनकार जिसको लेकर आलोचना कर रहे थे, क्या वह राहुल गांधी की लिखी पटकथा थी? क्या यह सब कांग्रेस ने तय किया था? क्योंकि कांग्रेस की हिंदू नफरत छिपी नहीं है।"

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे मानव

ज्ञात हो कि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में शुरू भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र में दाखिल हुए थी उस समय श्याम मानव भी उसमें शामिल हुए थे। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है। मानव बुलढाणा यात्रा में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी से बात भी की थी। राहुल की इस यात्रा में शामिल होने को लेकर श्याम मानव के अधिकारी यूट्यूब अकाउंट पर कई वीडियो भी पोस्ट है।