logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

भाजपा को लोकसभा चुनाव में लगा जरांगे फैक्टर का झटका: भागवत कराड


अकोला: बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड ने कहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को कुछ हद तक मनोज जरांगे फैक्टर का झटका लगा है. साथ ही कराड ने कहा कि जरांगे फैक्टर के साथ-साथ कांग्रेस लोगों के बीच यह धारणा बनाने में कुछ हद तक सफल रही है कि बीजेपी के सत्ता में आने पर संविधान खतरे में पड़ जाएगा इसका भी प्रभाव चुनाव पर देखा  गया. अकोला में लोकसभा कोर कमेटी की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत का दौरान उन्होंने यह बात कही.  

कराड ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के माध्यम से और एनडीए के माध्यम से हम तीसरी बार जनता के सामने आए. मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. लेकिन महाराष्ट्र में अपेक्षित सफलता नहीं मिलने पर उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के 48 लोकसभा क्षेत्रों में अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों से चर्चा कर कमियों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा. 

लोकसभा चुनाव में बीजेपी विदर्भ में अपने गढ़ अकोला और नागपुर ही बचा पाई. उन्होंने संकेत दिया कि पार्टी के पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियों की बारीकी से समीक्षा होगी. इसे पार्टी में कई लोगों के लिए चेतावनी माना जा रहा है. 

लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 28 में से सिर्फ 9 सीटें मिलीं. यह पार्टी के लिए खतरे की घंटी है. इसे ध्यान में रखते हुए राज्य के 48 लोकसभा क्षेत्रों में जाकर पदाधिकारियों से जीत-हार के मुद्दे पर मंथन, चिंतन और संवाद शुरू हो गया है.