logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: गडचिरोली-चंद्रपुर महामार्ग पर भीषण दुर्घटना, पिकअप के उड़े परखच्चे


चंद्रपुर: गडचिरोली-चंद्रपुर महामार्ग पर रविवार सुबह भीषण दुर्घटना हो गई। जहां ट्रक ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप में परखच्चे उड़ गए, वहीं ट्रक कुछदूर जाकर पलट गया। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सावली तहसील में चंद्रपुर-गढ़चिरोली राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाघोली बूटी के पास रविवार सुबह 7 बजे के बीच एक ट्रक और पिकअप में भयानक दुर्घटना हुई। हादसा इतना बड़ा था कि पिकअप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जबकि ट्रक पलट गया और ट्रक के टायर भी फट गए।

घटना की जानकारी सावली पुलिस को दी गई, इस हादसे के कारण कुछ देर के लिए यातायात भी रोक दिया गया। यह तो पता चल गया है कि इस हादसे में दो लोग घायल हुए हैं, लेकिन आखिर हादसा हुआ कैसे हुआ यह सामने नहीं आया है। पुलिस आगे की जाँच कर रही है।