logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: मनपा चुनाव में शिवसेना उद्धव गुट ने 17 सीटों की मांग, कहा- नहीं मिली सीट को हम अकेले तैयार


चंद्रपुर: आगामी चंद्रपुर नगर निगम चुनाव की पृष्ठभूमि में, महाविकास अघाड़ी में बिखराव के संकेत मिल रहे हैं। चंद्रपुर में महाविकास अघाड़ी के घटक दल, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) ने 17 से 18 सीटों की माँग की है। 

शिवसेना उभाठा गुट के जिला प्रमुख संदीप गिरहे ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पिछले चुनाव में शिवसेना को केवल दो सीटें मिली थीं। हालाँकि, अब संगठन मज़बूत है और ज़मीनी कार्यकर्ताओं को अवसर देने के लिए शिवसेना को 17 से 18 सीटें दी जानी चाहिए। गिरहे ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा, "सीटों के बंटवारे में न्याय नहीं हुआ तो शिवसेना अलग फैसला लेगी।"

हालांकि चंद्रपुर महानगरपालिका में भाजपा और कांग्रेस की ताकत अच्छी-खासी है, लेकिन बड़ी सीटों की मांग और शिवसेना की चेतावनी से महाविकास आघाड़ी में बिखराव के साफ संकेत मिल रहे हैं।