logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

राज्य के 32 लाख किसानों को राहत, फसल नुकसान के लिए 2,215 करोड़ रुपये की सहायता राशि मंजूर; आज से ही होगी वितरित


मुंबई: विदर्भ सहित राज्य में भारी बारिश के कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ है। नुकसान का सर्वेक्षण करने के बाद, राज्य सरकार ने अब किसानों को बड़ी राहत दी है। राज्य सरकार ने आज कैबिनेट बैठक में किसानों के लिए फसल क्षति मुआवजे की घोषणा की है। खरीफ 2025 में फसलों के नुकसान के लिए 2215 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की गई है। किसानों को सहायता राशि आज से ही वितरित की जाएगी।

पिछले कुछ दिनों में हुई भारी बारिश से विदर्भ सहित राज्य के कई जिलों में फसलों को भारी नुकसान हुआ है। मराठवाड़ा और विदर्भ के किसान सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। सरकार द्वारा किए गए पंचनामा के अनुसार, कुल 31 लाख 64 हज़ार किसानों को भारी नुकसान हुआ है। सरकार ने इन किसानों को राहत देने के लिए तत्काल कदम उठाए हैं। सरकार ने जून से अगस्त के दरमियान के तहत हुए नुकसान के लिए राशि जारी की है। किसानों को सहायता देने के लिए सरकार ने  2215 करोड़ रुपये जारी किये हैं।  

सरकार द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, नागपुर विभाग को 23.85 करोड़ रुपये अमरावती विभाग को 565.60 करोड़ रुपये दिए गए हैं। वहीं राज्य के अन्य विभागों की बात करें तो  छत्रपति संभाजीनगर को 721 करोड़ रुपये, नासिक को 13.77 करोड़ रुपये,  पुणे संभाग को 14.29 करोड़ रुपये और  कोंकण को 10.53 करोड़ रुपये देने के निर्देश दिए गए हैं।  

फसल नुकसान के कारण किसान आर्थिक तंगी में थे। ऐसी स्थिति में उन्हें राहत देने के लिए सरकार ने यह निर्णय लिया है। घोषित सहायता आज ही वितरित की जाएगी, जिससे किसानों को उनके नुकसान का मुआवजा मिल सकेगा।