logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

स्थानीय स्वराज और स्नातक चुनाव के लिए भाजपा ने शुरू किया काम, प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण की अध्यक्षता में हुई नागपुर विभाग की बैठक


नागपुर: आगामी स्थानीय निकाय चुनाव और महानगर पालिका चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। गुरुवार को भाजपा की पूर्व विदर्भ संगठन की बैठक हुई। प्रदेश अध्यक्ष  रवींद्र चव्हाण की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। बैठक में आगामी चुनावों को में पार्टी को एकजुट करने और मजबूती के साथ उतरने का मंत्र दिया। 

महाराष्ट्र में जल्द ही स्थानीय निकाय और महानगर पालिका चुनाव होने वाले हैं, जिसके साथ ही नागपुर विभाग स्नातक चुनाव भी होंगे। इन चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा ने अपने संगठन को मजबूत करने का काम शुरू कर दिया है। इसी क्रम में गुरुवार को शहर में भाजपा की नागपुर विभाग संगठनात्मक बैठक हुई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पार्टी के तमाम मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक, शहर और जिला अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में चव्हाण ने आगामी चुनावों में एकजुटता के साथ उतरने का आह्वान किया।

उन्होंने सभी नेताओं से पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर काम करने और सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाने का निर्देश दिया। चव्हाण ने खास तौर पर राज्य सरकार द्वारा दिए गए मराठा आरक्षण और केंद्र-राज्य की अन्य योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुँचाने पर जोर दिया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनावों के लिए रणनीति तैयार करना और संगठन में समन्वय स्थापित करना था।