logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

इंदौर-नागपुर वंदे भारत ट्रेन के विस्तार की योजना टली, 16 कोच का नया रैक दिल्ली भेजा गया


नागपुर: नागपुर और इंदौर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए बुरी खबर है। हाल ही में इस रूट पर 16 डिब्बों वाली ट्रेन शुरू करने के लिए जो नया रैक इंदौर भेजा गया था, उसे अब दिल्ली रवाना कर दिया गया है। इससे त्योहारी सीजन में अतिरिक्त सीटों की उम्मीद लगाए बैठे यात्रियों को निराशा हुई है।

क्या है पूरा मामला?

रेलवे विभाग ने पिछले दोनों नागपुर-इंदौर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में आठ डिब्बों से बढाकर 16 डब्बे करने का निर्णय लिया था। कुछ दिन पहले ही 16 कोच का नया रैक इंदौर पहुंचा था। इसका ट्रायल और रखरखाव का काम लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन पर चल रहा था, ताकि इसे जल्द से जल्द इंदौर-नागपुर रूट पर शुरू किया जा सके। लेकिन, रेलवे बोर्ड ने अचानक इसे दिल्ली भेजने का आदेश जारी कर दिया। सूत्रों के अनुसार, यह रैक दिल्ली से संचालित होने वाली नई वंदे भारत ट्रेनों की तकनीकी जरूरतों को पूरा करने के लिए भेजा गया है।

यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

इस फैसले से इंदौर-नागपुर रूट पर 16 डिब्बों वाली वंदे भारत ट्रेन चलाने की योजना फिलहाल टल गई है। वर्तमान में इस रूट पर 8 डिब्बों वाली वंदे भारत ट्रेन ही चल रही है, जिसकी सीटें त्योहारी सीजन में कई हफ्तों पहले ही फुल हो जाती हैं। यात्रियों का कहना है कि 16 कोच की ट्रेन शुरू होने से सीटों की कमी दूर हो जाती और यात्रा करना आसान हो जाता।

रेलवे ने दी सफाई

रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह योजना पूरी तरह से रद्द नहीं की गई है, बल्कि फिलहाल टाल दी गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि जैसे ही नए रैक उपलब्ध होंगे, इंदौर को प्राथमिकता दी जाएगी और जल्द ही नई तारीख की घोषणा की जाएगी। हालांकि, इस फैसले से यात्रियों की नाराजगी कम होने का नाम नहीं ले रही है, खासकर जब त्योहारी सीजन में इस रूट पर भारी भीड़ रहती है।