logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Maharashtra

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने चुनाव आयोग के निर्णय को बताया गलत, कहा - मतदान के ठीक पहले ऐसा निर्णय बेहद धक्का देने वाला


छ संभाजीनगर: चुनाव आयोग ने राज्य के कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव टालने का फैसला किया है, क्योंकि कुछ लोगों ने चुनाव को लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इस मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “यह फैसला गलत है। यह फैसला दूसरे उम्मीदवारों के साथ गलत है और कानून के मुताबिक नहीं है।”

राज्य चुनाव आयोग द्वारा कुछ नगर परिषदों में चुनाव को स्थगित करने के निर्णय को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गलत बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा, “आयोग ने किस नियम के तहत यह निर्णय लिया है। वह देखने की बात है, कोई व्यक्ति अदालत गया और मतदान के ठीक एक दिन पहले यह निर्णय बेहद धक्का देने वाला है।” 

निकाय चुनाव में विपक्षी नेताओं के गायब रहने पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तीखा तंज कसा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नेताओं का कार्यकर्ताओं से कोई मतलब नहीं है। चुनाव में हार निश्चित दिख रही है, और हार की ज़िम्मेदारी अपने सिर पर न आए, इसलिए इनमें से कोई भी चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतरा ही नहीं।