logo_banner
Breaking
  • ⁕ अब आउटर रिंग रोड में दौड़ेगी 12 मीटर लंबी EKA बस, बढ़ती दुर्घटनाओं और नागरिकों की सुरक्षा को देखते मनपा का बड़ा निर्णय ⁕
  • ⁕ Nagpur: लगातार नोटिस देने के बाद भी भवन मालिक ने नहीं तोड़ा भवन, मनपा ने खुद बुलडोजर चला किया ध्वस्थ ⁕
  • ⁕ बल्लारपुर क्षेत्र के कोल यार्ड में आग, एक सप्ताह से सुलग रहा कोयला; वेकोलि अधिकारियों की लापरवाही, करोड़ों का नुकसान ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Maharashtra

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भारत-पाक सीमा के पास जवानों के साथ मनाई दिवाली


जम्मू-कश्मीर: दिवाली त्योहार आने से पूर्व आज मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कुपवाड़ा में मराठा बटालियन के जवानों के साथ दिवाली का जश्न मनाया। जवानों के साथ नाश्ते का आनंद लेते हुए मुख्यमंत्री ने जवानों और उनके परिवारों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने जवानों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप देश की रक्षा के लिए सीमा पर दिन-रात लड़ रहे हैं, इसलिए हम सभी त्योहार खुशी से मना सकते हैं।

इससे पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भारत और पाकिस्तान के बीच सीधी नियंत्रण रेखा के पास 41 राष्ट्रीय राइफल्स, मराठा बटालियन में छत्रपति शिवाजी महाराज की अश्वारोही प्रतिमा का अनवारण किया।

इस दौरान उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र में त्याग और वीरता की महान परंपरा रही है और इसके कई उदाहरण आज तक देखने को मिले हैं।” इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने विचार व्यक्त किया कि उस परंपरा को मराठी रगों में बसाने वाले शिव छत्रपति की यह प्रतिमा हर सैनिक को सदैव ऊर्जा देने का काम करेगी।