logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Maharashtra

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंत्रालय से 'नमो 11 सूत्री' कार्यक्रम का उद्घाटन


मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर राज्य सरकार ने 11 सूत्री कार्यक्रम की घोषणा की थी जिसके चलते आज मुंबई उपनगरीय जिले में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंत्रालय से 'नमो 11 सूत्री' कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके लिए मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा ने आज मुंबई उपनगर जिले में 11 अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किये।

इस दौरान शिंदे ने बताया कि राज्य सरकार इस 11 सूत्रीय कार्यक्रम से महिलाओं, श्रमिकों, युवाओं और मछुआरों को निश्चित रूप से लाभ होगा। उन्होंने बताया कि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से वह ये सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है कि हर व्यक्ति को रोजगार मिले और उनकी जीवनशैली में बेहतर बदलाव आये।

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब कल्याण के एजेंडे को लागू करके भारत का सर्वांगीण विकास किया, आम आदमी का विकास किया और भारत को दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था बनाया। महाराष्ट्र सरकार इन सभी कार्यक्रमों के माध्यम से उसी दिशा में आगे बढ़ने का प्रयास कर रही है। 

उद्घाटन के अवसर पर मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा और अन्य मंत्री भी उपस्थित थे।