logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Maharashtra

तिरुपति में आयोजित इंटरनेशनल टेंपल कन्वेंशन में पहुंचे CM फडणवीस, महाराष्ट्र के उत्थान के लिए भगवान बालाजी से माँगा आशीर्वाद


तिरुपति: राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तिरुपति में आयोजित इंटरनेशनल टेम्पल कन्वेंशन एंड एक्सपो में शामिल होने के लिए पहुंचे है।  इस दौरान मुख्यमंत्री ने भगवान बालाजी के दर्शन कर सभी के कल्याण की कामना की।

आंध्र प्रदेश के तिरुमला में आयोजित ३ दिवसीय इस भव्य आयोजन में  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू समेत प्रमुख धार्मिक स्थल के महंत व पुजारी शामिल हो रहे है।

भाजपा के विधान परिषद सदस्य प्रसाद लाड की अध्यक्षता में आयोजित दुनिया भर के 1,887 मंदिर भाग लें रहे है। इसके लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी पहुंचे है और उन्होंने इस आयोजन की जानकारी मीडिया को दी। साथ ही बताया की टेम्पल कन्वेंशन में मंदिर प्रबंधन, अर्थव्यवस्था, सामाजिक कार्य और भीड़ नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा होगी।  

इस दौरान मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर भी अपने अंदाज में तंज किया।  भगवान बालाजी के दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि वो सभी के कल्याण की प्रार्थना किये है।  उन्होंने कहा की महाराष्ट्र के उत्थान के लिए वो सभी के हित के लिए भगवान से आशीर्वाद मांगे है।