logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका! महाराष्ट्र का यह बड़ा नेता छोड़ सकता है पार्टी


मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में बीते दो सालों से उथल पुथल मची हुई है। पहले एकनाथ शिंदे ने विधायको के साथ बगावत करते हुए उद्धव ठाकरे की सरकार गिरा दी। वहीं बाद में भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई। साल भर बाद नेता प्रतिपक्ष अजित पवार भी अपने समर्थको के साथ शिंदे-फडणवीस सरकार में शमिल हो गए। शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बाद जल्द ही कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण जल्द ही पार्टी को बाय बाय कर सकते हैं।

बीते 24 घंटे से सोशल मीडिया पर अशोक चव्हाण को लेकर कायसो का दौर जारी है। राज्य में मराठा आरक्षण अपने चरम पर पहुंच गया है। कांग्रेस सहित  तमाम पार्टियों के नेता लागतार बयानबाज़ी कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी के प्रमुख मराठा नेता होने के बावजूद चव्हाण चुप्पी साधे हुए हैं। उनका न कोई बयान सामने आया है और न ही वह ख़ुद सामने आएं हैं। इसके बाद से उनको लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। एक्स पर चल रही चर्चाओं की माने तो चव्हाण जल्द ही कांग्रेस को छोड़ सकते हैं।

सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार, अशोक चव्हाण पार्टी में लगातार हो रही उपेक्षा से नाराज चल रहे हैं। राज्य संगठन में हो रहे प्रमुख निर्णय से उन्हें दूर रखा जा रहा है। न ही उन्हें और न ही उनके समर्थकों को प्रमुख बैठकों में शमिल किया जा रहा है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के एकतरफ निर्णयों से भी चव्हाण खुश नहीं है। इसी कारण वह जल्द ही पार्टी को छोड़ सकते हैं।

यह पहली बार नहीं है जब चव्हाण को लेकर इस तरह के कयास लगाए जारहे हैं। बीते वर्ष भी इसी तरह की बातें की जारही थी। जिसके अनुसार चव्हाण कांग्रेस छोड़ भाजपा में शमिल हो सकते हैं। यही नहीं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी उनको लेकर सकारात्मक बातें कही थी। हालंकि, बाद में यह कयास केवल कयास ही रह गया। खुद चव्हाण ने इस तरह की चर्चाओं को फर्जी बताते हुए कांग्रेस में ही रहने की बात कही थी।