logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Maharashtra

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का मुख्यमंत्री फडणवीस पर बड़ा आरोप, कहा - महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कई अज्ञात लोगों ने किया मतदान


मुंबई: कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में धांधली का आरोप लगा रहे हैं। इसी बीच मंगलवार को राहुल ने मुख्यमंत्री देवन्द्र फडणवीस की जीत को लेकर बड़ा दावा किया है। राहुल ने कहा कि, मुख्यमंत्री फडणवीस के दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट पर पांच महीने में आठ प्रतिशत मतदाता बढ़ गए। कई अज्ञात लोगों ने मतदान किया इसकी जानकारी खुद बीएलओ ने दी है। 

राहुल गांधी ने पिछले दिनों लेख लिखकर आरोप लगाया था कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वोटों की बड़ी धांधली हुई थी। उन्होंने कहा था कि इस चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए मैच फिक्सिंग की गई थी। उसके बाद एक बार फिर उन्होंने एक पोस्ट के जरिए महाराष्ट्र में भाजपा की जीत पर सवालिया निशान खड़ा किया है। इसमें उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्वाचन क्षेत्र दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट पर आंकड़े दिए हैं।

अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखते हुए राहुल ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र में महज 5 महीने में मतदाताओं की संख्या में 8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कुछ बूथों पर तो 20 से 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इस मामले में बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) ने कुछ अज्ञात लोगों को वोटिंग के लिए रजिस्टर किया। मीडिया ने भी हज़ारों मतदाताओं को असत्यापित पतों के साथ खोजा। 

राहुल ने चुनाव आयोग की चुप्पी और मिलीभगत करने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेता ने कहा कि, यह कोई अलग हेराफेरी नहीं है। यह स्पष्ट रूप से वोट चोरी है। इस मामले में पर्दा डालना एक स्वीकारोक्ति है। राहुल गांधी ने कहा, इसीलिए हम मशीन-पठनीय डिजिटल मतदाता सूची और सीसीटीवी फुटेज को तत्काल जारी करने की मांग कर रहे हैं।