logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Maharashtra

Maharashtra Assembly Election: कब जारी होगी कांग्रेस की पहली सूची, प्रवक्ता अतुल लोंडे ने दी जानकारी


मुंबई: भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए पहली सूची जारी कर दी है। अपनी पहली सूची में भाजपा ने 99 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। भाजपा की सूची जाहिर होने के बाद अब चर्चा शुरू हो गई है कि, कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट कब जाहिर होगी। इसी बीच कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंडे ने बड़ी जानकारी दी है। लोंडे ने कहा कि, "24 घंटे के अंदर कांग्रेस की सूची जारी हो सकती है।"

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी में अभी तक सीटों का बटवारा नहीं हो पाया है। शिवसेना उद्धव गुट और कांग्रेस के बीच कई सीटों को लेकर पेंच फंसा हुआ है। दोनों दलों में सामंजस्य बनाने के लिए दोनों दलों के बीच बैठकों का दौर जारी है। लेकिन अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं हो पाया है। शिवसेना नेता संजय राउत और महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के बीच विवाद इतना बढ़ गया है कि, दोनों दलों ने एक साथ बैठने से इनकार कर दिया है। जिसके कारण अब सीटों का विवाद कांग्रेस आलाकमान के दरबार में पहुंच गया है। 

इसी को लेकर रविवार को कांग्रेस नेताओं की बैठक होने वाली थी। हालांकि, किसी कारण वश बैठक रद्द कर दी गई। वहीं यहाँ महाराष्ट्र में शिवसेना नेताओं के सीट बटवारे पर अल्टीमेटम देते हुए गठबंधन टूटने की ओर बात जाने के बयान देना शुरू कर दिया है। गठबधन में शुरू इस विवाद के कारण कोई भी पार्टी अपनी सीट घोषित नहीं कर पा रहा है। वहीं इसको लेकर भाजपा लगातर हमलावर है। 

इसी को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंडे ने कांग्रेस की पहली सूची कब आएगी इसको लेकर जानकारी दी है। लोंडे ने कहा कि, "सीट बंटवारे पर सारी चर्चा हो चुकी है। बीजेपी इसे मुद्दा इसलिए बना रही है क्योंकि उनके पास कोई मुद्दा नहीं बचा है. उन्होंने कोई काम नहीं किया है। कल लिस्ट जारी होगी।"