logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Maharashtra

मंत्री आशीष शेलार के बयान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का जवाब , सपकाल ने कहा - भाजपा को मतचोरी में भी दिखाई देता है हिंदू-मुस्लिम


मुंबई: सांस्कृतिक मामलों के मंत्री एडवोकेट आशीष शेलार ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि राज ठाकरे को हिंदू और मराठी लोग दोहरे मतदाता दिखते हैं। लेकिन उन्हें कई निर्वाचन क्षेत्रों में दोहरे नाम वाले मुसलमान नहीं दिखते। शेलार के इस बयान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने जवाब दिया है। सपकाल ने कहा कि भाजपा को मतचोरी के मुद्दे में भी हिंदू मुस्लिम दिखता है।    

सपकाल ने दादर में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि राज्य और केंद्र में भाजपा की सरकार मतचोरी करके सत्ता में आई है। भाजपा ने चुनाव आयोग की मदद से कैसे मतचोरी की, यह बात लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सबूतों के साथ उजागर की है। यह घटना लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी को इसमें भी हिंदू-मुस्लिम का ही मुद्दा दिखाई देता है, इससे उनकी मानसिकता और बुद्धि पर तरस आता है। तिलक भवन में आयोजित पत्रकार परिषद में बोलते हुए हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि मतचोरी का मुद्दा सबसे पहले कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी ने उठाया था। अब देशभर के विपक्षी दल इस मुद्दे पर आवाज उठा रहे हैं।

सपकाल ने स्पष्ट कहा, "चुनाव आयोग के कामकाज पर गंभीर सवाल उठे हैं। कांग्रेस पार्टी ने यह मुद्दा लगातार उठाए रखा है। नागपुर जिले के कामठी में कांग्रेस ने एक विशाल आंदोलन किया था। मुंबई में दो दिन पहले निकाले गए मोर्चे में भी कांग्रेस ने सक्रिय भाग लिया था। इस मोर्चे में कांग्रेस के नेता, कार्यकर्ता और झंडे मौजूद थे, लेकिन भाजपा उस पर भी आलोचना कर रही है, जो पूरी तरह गलत है। इस मोर्चे में मेरे शामिल होने का मुद्दा गौण है, असली मुद्दा तो मतचोरी का है।"