logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ क्रिकेट में नया इतिहास! श्रीलंका में पहली बार होगा ‘टेस्ट ट्वेंटी’, लड़के-लड़कियां मिलकर तय करेंगे जीत ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

लाड़ली बहनों को अब 1500 के बदले मिलेंगे 2100 रुपए! बजट में महायुति सरकार कर सकती है घोषणा


मुंबई: राज्य में मुख्यमंत्री लड़की बहना योजना क्रियान्वित की जा रही है। इस योजना से महायुति को महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में भारी सफलता मिली। हालांकि, विपक्षी लगातार इसके बंद होने की बात कहते आरहे हैं, वहीं सरकार इसे बंद नहीं होने की बात कह रही है।  इसी बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य बजट सत्र की पूर्व संध्या पर इस बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यह योजना यहीं समाप्त नहीं होगी। इसके अलावा, महिलाओं की संख्या में कमी क्यों आई? और आगामी बजाय में राशि की बढ़ोतरी करने को लेकर भी बड़ी जानकारी साझा की।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि,"राज्य में लाड़ल बहन को बंद नहीं किया जाएगा। इतना ही नहीं, राज्य में कोई भी योजना बंद नहीं होगी। इस योजना के लिए पात्र लोगों को भुगतान किया जाएगा। लेकिन जो लोग नियमों से बाहर हैं उन्हें इस योजना से बाहर रखना होगा। क्योंकि CAG ने इस संबंध में हम पर दायित्व लगाया है। तदनुसार, किसी भी योजना के तहत केवल पात्र लोगों को ही मदद दी जा सकेगी। अयोग्य लोगों की मदद नहीं की जा सकती। इसलिए इसमें कोई कटौती नहीं की जाएगी। फडणवीस ने कहा कि विपक्ष के आरोप गलत हैं।

बजट में राशी में बढ़ोतरी की घोषणा 

महायुति ने विधानसभा चुनाव के दौरान लड़की बहिन योजना के लिए 2,100 रुपये देने का वादा किया था। वर्तमान में, यह योजना पात्र महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह प्रदान करती है। अब इसे बढ़ाकर 2,100 रुपये करने का निर्णय इसी बजट सत्र में लिए जाने की संभावना है। वित्त मंत्री अजित पवार ने पहले ही इस संबंध में संकेत दे दिए थे।