logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की मंत्रियों को सख्त चेतवानी, जिला अध्यक्षों के साथ तालमेल बिठाकर करें काम; नहीं हुआ सुधार तो नए चेहरों को दूंगा मौका


नागपुर: उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) ने मंत्रियों को दो टूक संदेश दिया है। पवार ने कहा कि, साफ कहा कि मंत्री जिलों में सिर्फ झंडा फहराने न आए, बल्कि नेताओं और जिला अध्यक्षों के साथ तालमेल बैठाकर पार्टी को ताकत दें। पवार ने चेताया कि लापरवाह मंत्रियों को तुरंत हटाकर नए चेहरों को मौका दिया जाएगा।

शुक्रवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने उपराजधानी नागपुर में पार्टी का चिंतन शिबिर लगाया। एक दिवसीय चिंतन शिबिर में उपमुख्यमंत्री अजित पवार, प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे, मंत्री छगन भुजबल सहित पार्टी के तमाम बड़े नेता, विधायक, सांसद और पदाधिकारी शामिल हुए। जहां शिबिर के उद्घाटन भाषण में बोलते हुए उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने पार्टी नेताओं से मिलकर आगामी चुनाव को देखते हुए विदर्भ में पार्टी को मजबूत करने का आवाहन किया।

अजित पवार ने कहा कि, "एनसीपी की पहचान महाराष्ट्र में अलग तरह की पार्टी के रूप में जानी जाती है। 
उन्होंने साफ कहा कि यदि कोई मंत्री पार्टी लाइन से हटकर काम करेगा तो उसे तत्काल पद से मुक्त कर दिया जाएगा और उसकी जगह नए चेहरे को मौका दिया जाएगा। पवार ने निर्देश दिया कि जिस मंत्री को जिस जिले का पालकमंत्री पद दिया गया है, उसे वहां जाकर सक्रिय रूप से काम करना होगा। इसके साथ ही जिला अध्यक्ष और संगठन के अन्य पदाधिकारियों को साथ लेकर जिलेभर में दौरे करने होंगे। यदि कोई मंत्री इन निर्देशों का पालन नहीं करेगा तो उसे पद छोड़ना पड़ेगा।