logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

गडचिरोली की सड़कों पर चार किलोमीटर चले उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, पुलिस बल द्वारा आयोजित 'महामैराथन' में लिया भाग


गडचिरोली: उपमुख्यमंत्री और गडचिरोली जिले के पालक मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गडचिरोली पुलिस बल द्वारा आयोजित 'महामैराथन' में भाग लिया और सुबह-सुबह शहर की सड़क पर चार किलोमीटर की 'मॉर्निंग वॉक' की।

इस दौरान फडणवीस ने कहा, “कभी नक्सली गतिविधियों से आतंकित रहे गढ़चिरौली जिले में विकास की नई सुबह हुई है. यहां के युवाओं ने बड़ी संख्या में मैराथन में भाग लेकर नक्सलियों को जवाब दिया है.”

जिला पुलिस प्रशासन की ओर से गढ़चिरौली में तीन दिवसीय 'गढ़चिरौली महोत्सव' का आयोजन किया गया है. इस मौके पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस शनिवार से शहर में हैं.

रात में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद आज रविवार सुबह 6 बजे उन्होंने 'महामैराथन' में हिस्सा लिया. उन्होंने मैराथन प्रतियोगिता को हरी झंडी दिखाई और खुद गढ़चिरौली शहर की सड़कों पर चार किलोमीटर पैदल चले. 

इस मौके पर उन्होंने मीडिया से भी बातचीत में कहा कि हजारों की संख्या में मैराथन में शामिल हुए युवाओं ने दिखा दिया कि हमें कोई नहीं रोक सकता. उन्होंने दिखा दिया कि हम युवा नक्सलियों से नहीं डरते।