logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कर सकेंगे कार्तिक एकादशी की शासकीय महापूजा, मराठा समाज ने कहा - किसी भी धार्मिक कार्य में नहीं बनेंगे बाधा


मुंबई: मराठा समाज ने हर साल होने वाली वार्षिक शासकीय महापूजा के लिए उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पंढपुर में मंजूरी दी है। यह फैसला मराठा समाज ने मंगलवार को महाराष्ट्र सरकार को बताया। 

हर साल महाराष्ट्र सरकार द्वारा साल में दो बार शासकीय पूजा की जाती है। जुलाई माह में आषाढ़ी एकादशी के समय मुख्यमंत्री द्वारा भगवन विट्ठल और रुक्मिणी माता की पूजा जाती है। वहीं, दूसरी पूजा कार्तिक माह में उप मुख्यमंत्री द्वारा की जाती है। 

इस साल मनोज जरांगे व मराठा समाज ने मांग रखी थी कि यदि मराठा समाज की आरक्षण की मांग पूरी नहीं होती है, तो वे यह शासकीय महापूजा नहीं होने देंगे। लेकिन सोमवार में मुख्यमंत्री के साथ हुई बातचीत में परामर्श निकला कि मराठा समाज किसी भी धार्मिक कार्य में बाधा नहीं बनेगा। इससे पूर्व 2018 में महापूजा में मराठा क्रांति मोर्चा ने देवेंद्र फडणवीस को पूजा करने से रोका था।