logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Maharashtra

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को मिली जान से मारने की धमकी, भेजा वाहन को उड़ाने वाला ईमेल, पुलिस पर अलर्ट विभाग


मुंबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी मिली है। अज्ञात व्यक्ति ने एकनाथ शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी भरा ई-मेल गोरेगांव पुलिस स्टेशन को प्राप्त हुआ है। पुलिस ईमेल भेजने वाले की तलाश कर रही है। वैसे मुंबई के करीब 7 से 8 पुलिस स्टेशनों और अन्य विभागों को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी मिली है , जिसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई है।

शिवसेना शिंदे गुट के प्रमुख और राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को धमकी वाला मेल आने के बाद से पूरे राज्य में ही पुलिस अलर्ट हो गई है। मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन को इस मेल के बारे में सबसे पहले जानकारी मिली, जिसके बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मुंबई पुलिस के साथ ही राज्य में सभी जांच एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पिछले कुछ दिनों से गुमनाम धमकियां मिल रही हैं। अलग-अलग पुलिस थाना में इसके पहले भी शिकायत सामने आई है। तभी से ये जांच शुरू है कि इस तरह का मेल कौन भेज रहा और इसके पीछे का उद्देश्य क्या है। मुंबई पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश कर रही है। एकनाथ शिंदे को पहले भी नक्सलियों से धमकियां मिल चुकी थीं। इस बार धमकी भेजने वाले ने उपमुख्यम्नत्री के वाहन को उड़ाने की ही धमकी दी है। जिसके बाद उनकी सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी भी बरती जा रही है।