बारामती से उपचुनाव लड़ेंगी उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, राज्यसभा में पार्थ पवार होंगे उम्मीदवार; एनसीपी ने तैयारी की पूरी
पुणे/मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationlist Congress Party) ने आगामी राज्यसभा चुनाव (Rajyasabha Election) और बारामती उपचुनाव (Baramati By-Poll) को लेकर अपनी तैयारी पूरी कर ली है। एनसीपी नेताओं से मिली जानकारी के अनुसार, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार (DCM Sunetra Pawar) बारामती से उपचुनाव लड़ेंगी। वहीं राज्यसभा चुनाव के लिए पार्थ पवार (Parth Pawar) पार्टी के उम्मीदवार होंगे। आगामी चुनाव के लिए एनसीपी नेताओं की कोर कमिटी की बैठक मुंबई में हुई। जिसमें दोनों नेताओं के नाम पर मुहर लगाई गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एनसीपी नेता बारामती सीट पर होने वाले उपचुनाव निर्विरोध करवाने का प्रयास कर रहे हैं।
ज्ञात हो कि, 28 जनवरी 2026 को बारामती में हुए विमान दुर्घटना में तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Late Ajit Pawar) का निधन हो गया था। उनके निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को राज्य का उपमुख्यमंत्री बनाया गया। राज्य का उपमुख्यमंत्री बनने के बाद सुनेत्रा पवार (Sunetra Pawar) ने राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा दे दिया। संविधान में किये प्रावधान के अनुसार, किसी भी जन प्रतिनिधि के निधन होने के पश्च्यात छह महीने के अंदर दोबारा चुनाव करवाना जरुरी है। अजित पवार के निधन को अभी एक महीना भी नहीं हुआ है, लेकिन राज्य की पारस्थिति और चुनाव आयोग की प्रक्रिया को देखते हुए जल्द ही उपचुनाव की संभावना है।
इसी के मद्देनजर एनसीपी कोर कमिटी (NCP Core Committe) की बैठक मुंबई (Mumbai) में संपन्न हुई। बैठक में आगामी चुनाव सहित राज्यसभा चुनाव के मुद्दे पर जोरदार चर्चा हुई। अजित पवार के निधन और सुनेत्रा पवार के उपमुख्यमंत्री बनने के बाद यह निश्चित था कि, वह वहीँ से चुनाव लड़ेंगी। जिसके बाद कल हुई बैठक में उनके नाम पर अंतिम मुहर लगा दी गई।
राज्यसभा चुनाव जाएंगे बेटे पार्थ पवार

बारामती उपचुनाव के साथ राज्यसभा चुनाव के लिए भी एनसीपी नेताओं के बीच बैठक हुई। बैठक में पार्थ पवार को उम्मीदवार बनाने पर सहमति बनी है। उल्लेखनीय है कि, महाराष्ट्र से राज्यसभा की सात सीट खाली हो रही है। जिसमें वरिष्ठ नेता शरद पवार, कांग्रेस की रजनी पाटिल, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, भागवत कराड जैसे बड़े नाम शामिल है। विधानसभा में सीटों के आकड़ो के अनुसार, एनसीपी एक सीट जीत सकती है। हालांकि, एनसीपी के पास दो सीटें हैं। एक छह और एक दो साल वाली सीट है। पार्टी से पहले पार्टी नेताओं ने अपनी माँ सुनेत्रा पवार की जगह राज्यसभा जाने का आग्रह किया, लेकिन पार्थ ने इनकार करते हुए पूर्ण कार्यकाल वाली सीट से राज्यसभा जाने की इच्छा जताई, जिसपर पार्टी ने अपनी सहमति दे दी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर भी बैठकों का दौर तेज
राज्यसभा, विधानसभा सहित एनसीपी नेताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने को लेकर अपनी तैयारी को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। 26 फ़रवरी यानी गरुवार को पार्टी के केंद्रीय समिति की बैठक होने वाली है। बैठक में पार्टी का अध्यक्ष चुना जायेगा। वर्ली डोम में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। एनसीपी सूत्रों की माने तो पार्टी को एकजुट और संगठित रखने के लिए सुनेत्रा पवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाना निश्चित है।

admin
News Admin