logo_banner
Breaking
  • ⁕ अब आउटर रिंग रोड में दौड़ेगी 12 मीटर लंबी EKA बस, बढ़ती दुर्घटनाओं और नागरिकों की सुरक्षा को देखते मनपा का बड़ा निर्णय ⁕
  • ⁕ Nagpur: लगातार नोटिस देने के बाद भी भवन मालिक ने नहीं तोड़ा भवन, मनपा ने खुद बुलडोजर चला किया ध्वस्थ ⁕
  • ⁕ बल्लारपुर क्षेत्र के कोल यार्ड में आग, एक सप्ताह से सुलग रहा कोयला; वेकोलि अधिकारियों की लापरवाही, करोड़ों का नुकसान ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Maharashtra

पुणे में सभी नाराज नेताओं से मिले देवेंद्र फडणवीस, चर्चा कर मनाने का किया प्रयास


पुणे: महायुति में सीट बंटवारे को लेकर कई नेता नाखुश हैं इस बात के पुख्ता संकेत हैं कि इसका असर चुनाव पर पड़ेगा उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने सभी असंतुष्ट नेताओं से मुलाकात शुरू कर दी है असंतुष्ट नेताओं से मुलाकात के बाद महायुति को कोई झटका न लगे इसके लिए फडणवीस सीधे असंतुष्ट नेताओं के घर पहुंचे और उनसे चर्चा की

देवेंद्र फड़णवीस शनिवार को पुणे पहुंचे। सबसे पहले वह सनी निम्हन से मिलने उनके आवास पर गये। सनी निम्हन शिवाजीनगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के इच्छुक थे। भारतीय जनता पार्टी की ओर से उन्हें टिकट नहीं मिली। नाराज सनी निमहान कांग्रेस से नामांकन मिल जाए इसके लिए भी कोशिश कर रहे थे।

इसके बाद देवेंद्र फड़णवीस ने संजय काकड़े के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। संजय काकड़े पुणे लोकसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक थे। लेकिन लोकसभा चुनाव के बाद से उम्मीदवार नहीं मिलने से संजय काकड़े परेशान थे। इस बीच संजय काकड़े ने शरद पवार से भी मुलाकात की। देवेंद्र फड़णवीस ने उनसे मुलाकात की और बंद कमरे में चर्चा कर नाराजगी दूर करने की कोशिश की।

काकड़े से मुलाकात के बाद देवेंद्र फडणवीस एक के बाद एक - भाजपा पुणे शहर अध्यक्ष धीरज घाटे, राजेश शेलिमकार, श्रीनाथ भिमाले, भरत वैरागे, जगदीश मुलिक, इन सभी नाराज नेताओं से मिले और उन्हें मानाने की कोशिश की।