logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

देवेंद्र फड़णवीस ने ली हार की जिम्मेदारी, पद छोड़ने के लिए आलाकमान से किया आग्रह


मुंबई: लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद आज भारतीय जनता पार्टी ने बैठक की. इस बैठक में हार को लेकर चर्चा हुई. इसके बाद बीजेपी नेता देवेंद्र फड़णवीस ने मीडिया से बातचीत की. इस दौरान फडणवीस ने महाराष्ट्र में बीजेपी की हार की जिम्मेदारी ली. 

फडणवीस ने कहा, “मराठा आरक्षण, कृषि वस्तुओं की कीमत प्रमुख मुद्दे बने.” देवेंद्र फड़णवीस ने यह भी कहा कि बीजेपी को इस दुष्प्रचार से झटका लगा है कि संविधान बदल दिया जाएगा. अब उन्होंने लोकसभा चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेते हुए राज्य मंत्रिमंडल छोड़ने की इच्छा जताई है.

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य में लोकसभा चुनावों में भाजपा के खराब प्रदर्शन के बाद अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए मंत्री पद से मुक्त होने की इच्छा व्यक्त की। उनकी पेशकश के बावजूद, भाजपा नेतृत्व ने अभी तक उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है।

देखें वीडियो: