logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

औरंगजेब को लेकर राज्य की सियासत गर्म, फडणवीस ने उद्धव ठाकरे से पूछा- प्रकाश अंबेडकर का मकबरे पर जाना स्वीकार्?


अकोला: राज्य में औरंगजेब को लेकर सियासत गरमाई हुई है। बीते दिनों औरनजेब के स्टेटस को लेकर कई जिलों में हिंसा हुई है। वहीं इन हिंसा के बीच प्रकाश अंबेडकर ने औरंगजेब की कब्र पर पहुंचकर फूल चढ़ाए। जिसके बाद विवाद बढ़ गया है। वहीं इसको लेकर राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे पर हमला बोल और पूछा कि, क्या प्रकाश अंबेडकर का ये कृत्य उन्हें स्वीकार है। इसी के साथ जल्द से जल्द इसपर अपनी स्थिती स्पष्ट करने की मांग भी की।

मोदी सरकार के नौ साल पुरे होने पर अकोला में रविवार को मोदी @9 के तहत कार्यक्रम का अयोजन किया गया था। इस अयोजन में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित राज्य के तमाम भाजपा नेता शमिल हुए थे। इसी दौरान अपनी बात करते हुए फडणवीस ने यह बात कही। उन्होने आगे कहा, “बीते दिनों राज्य के जिलों में जो घटना हुई वह कोई संयोग नही प्रयोग था। आखिर राज्य के अंदर औरंगजेब के इतने बच्चे पैदा कैसे हो गए? ऐसा सवाल भी उन्होने पूछा।”

फडणवीस ने कहा, “देश का राष्ट्रवादी मुसलमान औरंगजेब का वंशज नहीं, है वह उसे अपना राजा नही मानता। राज्य में रहने वाले मुसलमान केवल छत्रपति शिवाजी महाराज को अपना नेता और राजा मानते हैं।” उन्होने आगे सवाल करते हुए कहा कि, आखिर औरंगजेब के वंशज कहां के थे? राज्य में उसके हमदर्द कैसे पैदा हो गए?

उपमुख्यमंत्री ने वंचित बहुजन आघाड़ी प्रमुख और पूर्व सांसद प्रकाश अंबेडकर के औरंगज़ेब के मकबरे पर जाने की निंदा की। उन्होने कहा, “अंबेडकर ने कहा कि, औरंगजेब ने देश में 50 साल तक शासन किया। मुझे आप से यह उम्मीद नहीं थी।” वहीं इसपर उद्धव ठाकरे और उनके गुट की चुप्पी पर भी फडणवीस ने निशाना साधा। उन्होने ठाकरे से सवाल पूछते हुए कहा कि, "आप दोनो का गठबंधन है, क्या जो अंबेडकर ने कृत्य किया है उसका आप का समर्थन था? क्या उनके द्वार दिया कथन आप को स्वीकार्य है? इसपर जल्द जल्द अपनी स्थिती स्पष्ट किया जाना चाहीए।"

ज्ञात हो कि, जनवरी 2023 में उद्धव और अंबेडकर ने गठबंधन हुआ था। मातोश्री में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उद्धव ने गठबंधन का ऐलान किया था।