logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मनपा चुनाव 2025: प्रभाग रचना का प्रारूप जारी, आधी रात को जारी हुआ ड्राफ्ट; 28 अगस्त तक दर्ज कराई जा सकेंगी आपत्तियां व सुझाव


नागपुर: लंबे इंतज़ार के बाद नागपुर मनपा चुनाव 2025 के लिए नई प्रभाग रचना का प्रारूप जारी कर दिया गया है। आधी रात को पेश किए गए इस ड्राफ्ट में 2017 की तरह ही प्रभाग रचना की गई है। कुल 38 प्रभाग बनाए गए हैं, जिनमें 37 प्रभाग चार-चार वार्डों के होंगे, जबकि एक प्रभाग में तीन वार्ड शामिल रहेंगे। अब इस पर नागरिकों और नेताओं से आपत्तियाँ और सुझाव दर्ज किए जा सकेंगे।

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार नगर रचना विभाग ने नागपुर महानगरपालिका चुनाव के नई प्रभाग रचना का प्रारूप जारी कर दिया गया है। ठीक आधी रात 12 बजे यह ड्राफ्ट पेश किया गया। दरअसल, यह प्रारूप पहले शुक्रवार को जारी होना था, लेकिन तकनीकी कारणों से संभव नहीं हो सका। इसके बाद आयुक्त डॉ. अभिजीत चौधरी ने अधिसूचना जारी कर 23 अगस्त को ड्राफ्ट जारी करने की बात कही थी। हालांकि आधी रात होते ही नई प्रभाग रचना का मसौदा जारी कर दिया गया।

नई प्रभाग रचना 2017 की तर्ज पर ही बनाई गई है। इसके तहत, चार वार्डों को मिलाकर एक प्रभाग बनाया गया है। प्रभाग 1 से 37 तक चार-चार वार्ड शामिल होंगे। वहीं प्रभाग 38 पिछली बार की तरह तीन वार्डों वाला रहेगा। पिछली बार की तुलना में इस बार मतदाता संख्या में वृद्धि हुई है। प्रभाग 16 में सबसे ज्यादा 71,187 मतदाता, जबकि प्रभाग 38 में सबसे कम 47,216 मतदाता होंगे।

ड्राफ्ट जारी होने के बाद आज से लेकर 28 अगस्त तक नागरिक, जनप्रतिनिधि और चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार अपनी आपत्तियाँ व सुझाव दर्ज करा सकेंगे। इसके बाद नगर विकास विभाग 8 सितंबर तक सभी आपत्तियों और सुझावों का निपटारा कर अंतिम स्वरूप राज्य सरकार को सौंपेगा।

इसके पश्चात 26 सितंबर तक नगर विकास विभाग राज्य चुनाव आयोग को अंतिम स्वरूप सौंप देगा। वहीं, आयोग 6 अक्टूबर को अधिसूचना जारी कर अंतिम प्रभाग रचना घोषित करेगा। नई प्रभाग रचना में, 2017 के फाइनल ड्राफ्ट की तुलना में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। कुछ प्रभागों को छोड़ दें तो स्वरूप लगभग पहले जैसा ही है।