logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Washim

भावना गवली का टिकट कटने की आशंका से कार्यकर्ता हुए आक्रामक, सामूहिक इस्तीफा देने का किया ऐलान


वाशिम: यवतमाल-वाशिम सीट पर नामांकन शुरू हो गया है, लेकिन अभी तक महायुति द्वारा उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया गया है। इसी बीच वर्तमान सांसद भावना गवली की जगह राज्य सरकार में मंत्री संजय राठोड को टिकट देने की बात की जा रही है। गवली का टिकट काटने की आशंका से सांसद के समर्थक आक्रामक हो गए हैं। समर्थको ने अपने नेता को टिकट देने की मांग की है। वहीं ऐसा नहीं करने पर सामूहिक इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है।

यवतमाल-वाशिम लोकसभा में लगातार 30 वर्षों तक दबदबा रखने वाली शिवसेना के महिला नेतृत्व के साथ अन्याय क्यों? ऐसा सवाल महिला पदाधिकारी पूछ रही हैं. आज रात आठ बजे तक उम्मीदवारी की घोषणा नहीं होने पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सामूहिक इस्तीफा जिला प्रमुख को सौंपने की चेतावनी दी गयी है. 

कार्यकर्ता न करें जल्दबाजी 
कार्यकर्ताओं की चेतवानी पर भावना गवली ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने कहा, "मैं पिछले 25 साल से काम कर रही हूं। तो पदाधिकारियों की भावनाएं होंगी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस मेरे काम पर ध्यान देंगे। कार्यकर्ताओं को जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। जल्द ही निर्णय लिया जायेगा। चुनाव में दावे-प्रतिदावे तो होते ही रहते हैं। पार्टी के नेता मेरे बारे में जरूर सोचेंगे। इसी के साथ उन्होंने इसे  पार्टी का अंदरूनी मामला बताया।