logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

"दम है तो मुझे और मेरे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर के दिखाओ", राज ठाकरे की देवेंद्र फडणवीस को चुनौती; मुख्यमंत्री ने दिया जवाब


नागपुर: जन सुरक्षा कानून को लेकर राज्य की सियासत गरमाई हुई है। विपक्षी पार्टियां लगातार कानून का विरोध कर रही हैं। इसी बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने भी कानून के विरोध में बिगुल फूंक दिया है। ठाकरे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को चुनौती देते हुए उन्हें और उनके कार्यकर्ताओं को इस कनून के तहत गिरफ्तार करने की चुनौती दी है। ठाकरे के चुनौती पर मुख्यमंत्री ने अपने अंदाज में जवाब दिया है।

क्या कहा था ठाकरे ने?

ठाकरे ने कहा, "राज्य सरकार एक ऐसा कानून लेकर आई है जिसके अनुसार आप अर्बन नक्सल हैं! अगर आप किसी परियोजना का विरोध करते हैं, तो सरकार आपको गिरफ़्तार कर सकती है, एक बार ऐसा होने दीजिए!" उन्होंने आगे कहा, "इस महाराष्ट्र में मराठी लोगों की कब्र पर उद्योग नहीं लगेंगे। अगर आपको उद्योग लाना है तो मराठी लोगों का सम्मान बनाए रखते हुए उद्योग लाना होगा, वरना आप नहीं ला पाएंगे।"

मुख्यमंत्री फडणवीस ने दिया जवाब

ठाकरे की चुनौती पर जवाब देते हुए फडणवीस ने कहा, "हमें किसे गिरफ़्तार करना चाहिए? यह कानून उनके (राज ठाकरे) लिए नहीं बना है। अगर आप अर्बन नक्सलियों जैसा व्यवहार करेंगे, तो आपको गिरफ़्तार कर लिया जाएगा। अगर आप ऐसा व्यवहार नहीं करेंगे, तो आपको गिरफ़्तार करने का कोई कारण नहीं है।"

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि, नया कानून प्रदर्शनकारियों के खिलाफ नहीं है, बल्कि उन तत्वों को निशाना बनाता है जो संविधान और कानून के खिलाफ साजिश करते हैं। फडणवीस ने कहा, "सभी को सरकार के खिलाफ बोलने की पूरी आज़ादी है। यह कानून ऐसे लोगों के लिए है जो हिंसा या विद्रोह की राह पकड़ते हैं। इस तरह की टिप्पणियाँ इसलिए आती हैं क्योंकि लोगों ने कानून को पढ़ा नहीं है।"