logo_banner
Breaking
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

खराब मौसम से भटका फडणवीस और पवार का हेलीकॉप्टर, पायलट की सूझबूझ से हुई सुरक्षित लैंडिंग


गड़चिरोली: उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फदनविस और अजीत पवार का हेलीकॉप्टर खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण रास्ता भटक गया। हालांकि, पायलट की सूझबूझ और अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए हेलीकॉप्टर की सफल लैंडिंग कराई। जिसके कारण दोनों नेता सकुशल है। इस दौरान दोनों उपमुख्यमंत्री सहित उद्योग मंत्री उदय सामंत और पार्थ पवार भी मौजूद थे। वहीं गड़चिरोली पहुंचने के बाद पवार ने कहा कि, वाक्ये के समय मेरे पेट में गुड़गुड़ शुरु हो गई थी, हालांकि, भगवान की दया से सब ठीक है।

ज्ञात हो कि, गड़चिरोली जिले के आहेरी में आज 10 हज़ार करोड की लागत वाली सूरजगढ़ स्टील प्लांट का भूमिपूजन हुआ है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और दोनों उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार के कर कमलों से इसका भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में शामिल। होने के लिए दोनो नेता उद्योग मंत्री उदय सामंत और अजीत के बेटे पार्थ पवार के साथ नागपुर से हेलीकॉप्टर के गढ़चिरौली के लिए निकले। हालांकि, खराब मौसम के कारण हेलिकॉप्टर रास्ता भटक गया। लेकिन पायलट ने सूझबूझ और अनुभव का इस्तेमाल करते हुए हेलीकॉप्टर की सफल लैंडिग कराई। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

वहीं घटना के बारे में बताते हुए पवार ने कहा, "आपको अंदाजा नहीं है कि भविष्य में इस क्षेत्र में कितने बड़े बदलाव होंगे. जब हम आ रहे थे तो बहुत बादल छाए हुए थे. जब मैंने नागपुर से उड़ान भरी तो मैं ठीक महसूस कर रहा था, लेकिन जैसे ही मैं गढ़चिरौली के पास पहुंचा, हेलीकॉप्टर बादलों में घुस गया, मेरे पेट में दर्द होने लगा। मैं इधर- उधर देख रहा था।"

उन्होने आगे कहा, "हर कोई घबराया हुआ था, लेकिन देवेन्द्र फड़णवीस शांत थे। मैंने उनसे कहा, देखो, हम बादल में जा रहे हैं। तब फड़नवीस ने कहा कि चिंता मत करो, मेरे साथ अब तक छह दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। लेकिन मुझे कभी कुछ नहीं हुआ. यदि मैं हेलीकॉप्टर में हूं तो कभी- कभी ऐसा नहीं होता है। और वैसा ही हुआ, हम सुरक्षित उतर गए।"