logo_banner
Breaking
  • ⁕ राम रक्षा आंदोलन: उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे सहित यूबीटी के नेता पहुंचे नागपुर ⁕
  • ⁕ पूर्व मुख्यमंत्री पर मंत्री आशीष जायसवाल का तीखा प्रहार, कहा- उद्धव ठाकरे घर से बाहर निकले, ये राम की कृपा ⁕
  • ⁕ 'जनाब उद्धव ठाकरे' को अब याद आए रामलल्ला! पार्टी बचाने के लिए कर रहे 'रामरक्षा': नवनीत राणा का करारा हमला ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Maharashtra

एकनाथ शिंदे ने सीएम पद से दिया इस्तीफा, कौन होगा अगला मुख्यमंत्री?


मुंबई: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। शिंदे राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इस मौके पर उनके साथ  उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस, अजित पवार एवं अन्य नेता मौजूद रहे। अब एकनाथ शिंदे के इस्तीफे के बाद फिर से सवाल उठ रहा है कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा?

राज्य में सरकार बनने तक शिंदे को कार्यवाहक मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है। महायुति गठबंधन की निर्णायक जीत और 132 से अधिक सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के बाद, गठबंधन अभी तक सरकार का नेतृत्व करने के लिए मुख्यमंत्री पर फैसला नहीं कर पाया है।

महायुति गठबंधन ने राज्य में अपनी बड़ी जीत के बाद भी अभी तक अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पर फैसला नहीं किया है। दो बार मुख्यमंत्री और वर्तमान उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी इस पद के लिए एक विकल्प के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि वह विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी भाजपा का हिस्सा हैं।