logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Maharashtra

कल मुंबई में होगी मराठा आरक्षण को लेकर गठित कैबिनेट उपसमिति की आपात बैठक


मुंबई: राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री और कैबिनेट उपसमिति के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने जानकारी दी है कि महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर गठित कैबिनेट उपसमिति की एक जरूरी बैठक कल मुंबई में आयोजित की गई है.

इस बैठक में मराठवाड़ा में मराठा समुदाय को मराठा कुनबी, कुनबी मराठा जाति का प्रमाण पत्र देने की प्रक्रिया में आवश्यक, अनिवार्य साक्ष्य की वैधानिक और प्रशासनिक जांच के संबंध में चर्चा की जाएगी.

साथ ही, पाटिल ने बताया है कि प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया निर्धारित करने के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश संदीप शिंदे की अध्यक्षता में समिति अब तक किए गए कार्यों की जानकारी कैबिनेट उप-समिति के समक्ष प्रस्तुत करेगी.