logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: अशोक उईके के सम्मान समारोह में देखने मिली गुटबाजी, गुटबाजी के प्रश्न पर नवनियुक्त पालक मंत्री ने जोड़े हाथ


चंद्रपुर: चंद्रपुर में भाजपा में विधायक मुनगंटीवार समर्थकों और मुनगंटीवार विरोधियों के बीच गुटबाजी एक बार फिर देखने को मिली. इस मौके पर नवनियुक्त पालकमंत्री डॉ अशोक उइके का स्वागत किया गया. मुनगंटीवार समर्थकों ने सरकारी विश्रामगृह में पालकमंत्री के लिए स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया. इस अवसर पर विधायक देवराव भोंगले ग्रामीण जिला अध्यक्ष हरित शर्मा महानगर जिला अध्यक्ष राहुल पावड़े सहित संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे।

दूसरी ओर प्रियदर्शिनी हॉल में विधायक किशोर जोरगेवार के नेतृत्व में पालकमंत्री का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया. दिलचस्प बात यह रही कि मुनगंटीवार के समर्थक विधायक देवराव भोंगले, जिला अध्यक्ष हरीश शर्मा और शहर अध्यक्ष राहुल पावड़े प्रियदर्शिनी सभागार में आयोजित कार्यक्रम से अनुपस्थित थे। मुनगंटीवार के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी विधायक किशोर जोरगेवार द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में हंसराज अहीर, विधायक बंटी भांगड़िया, करण देवतले और पूर्व पालक मंत्री शोभा फडणवीस शामिल हुए।

इसी बीच नवनियुक्त पालकमंत्री अशोक उइके से इस सारी गुटबाजी को लेकर सवाल पूछा गया. गुटबाजी के सवाल पर उन्होंने सीधे तौर पर हाथ मिला लिया है. इसलिए यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि आने वाले समय में पालक मंत्री अशोक उइके भाजपा में आंतरिक गुटबाजी से कैसे निपटेंगे।