logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नैतिकता को लेकर फडणवीस ने शरद पवार को घेरा, कहा- फिर वसंतदादा की सरकार कैसे गई इससे होगी शुरुआत?


नागपुर: सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद महाविकास अघाड़ी के तमाम नेता शिंदे-फडणवीस के ऊपर हमलावर हैं। कांग्रेस, राष्ट्रवादी और उद्धव गुट नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से इस्तीफा मांग रहे हैं। वहीं इसको लेकर शरद पवार ने भाजपा पर हमला बोला। पवार के इस वार पर फडणवीस ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, "वसंतदादा की सरकार किसने गिराई सभी जानते हैं।"

नागपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा, "शरद पवार का नैतिकता से संबंध है क्या? अब अगर पवार भाजपा को नैतिकता सिखाएंगे तो कठिन ही है। फिर इतिहास में जाना पड़ेगा। वसंतदादा की सरकार कैसे गई। यहां से शुरुआत होगी।" उन्होंने आगे कहा, "शरद पवार बड़े नेता हैं। वह बोलते रहते हैं। उसपर ध्यान नहीं देना पड़ता है।

क्या कहा था शरद पवार ने?

शरद पवार से मुलाकात के बाद नीतीश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया प्रतिनिधियों ने शरद पवार से उद्धव ठाकरे की मांग के बारे में पूछा। इस पर पवार ने चुटकी लेते हुए कहा कि, "मुझे नहीं लगता कि भाजपा और नैतिकता के बीच कोई संबंध है।"