logo_banner
Breaking
  • ⁕ युवा शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख को अर्जुन पुरस्कार, खेल मंत्रालय ने नाम की घोषणा; 2025 में जीता था FIDE महिला विश्व कप ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने की तुकाराम मुंडे की तारीफ! राज्य में शुरू एफडीए कार्रवाई को बताया बेहद जरुरी, कहा- आगे भी रहेगी जारी ⁕
  • ⁕ Nagpur: LHS निर्माण के चलते गोरेवाड़ा-भरतवाड़ा मार्ग बदला, 4 महीने रहेगी व्यवस्था ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 28 ग्राम MD के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचा नशा तस्करी का गिरोह ⁕
  • ⁕ Nagpur: वाहन चोर पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, 10 वाहन चोरी और 1 मोबाइल चोरी का खुलासा ⁕
  • ⁕ Bhandara: विरली खुर्द की आंगनवाड़ी में बड़ा हादसा टला, स्लैब का प्लास्टर अचानक गिरा; बाल-बाल बचे बच्चे ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

22 जुलाई को किसान कर्ज माफ़ी की पहली सूची होगी जारी; मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी जानकारी


मुंबई: किसानों का कर्ज कब माफ़ होगा इसको लेकर राज्य में लगातार सवाल पूछा जा रहा है। सरकार ने 30 जुलाई की तारीख घोषित होने, लेकिन सूची जार नहीं होने को लेकर लगातार घोषणा पर प्रश्न चिन्ह लगा हुआ था। इन्हीं सवालों के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बड़ी जानकारी दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, बुधवार, 22 जुलाई को कर्जमाफी की पहली सूची जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस सूची को जारी करने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और निर्धारित तिथि पर इसे सार्वजनिक करने का प्रयास किया जा रहा है।"

केंद्र सरकार से मिला पूरा डाटा
महाराष्ट्र सरकार की किसान कर्जमाफी योजना में हुई देरी को लेकर कृषि मंत्री दत्तात्रेय भरणे ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने बताया कि कर्जमाफी में विलंब के पीछे कुछ तकनीकी और प्रशासनिक कारण थे। सरकार का शुरुआती लक्ष्य 30 जून तक किसानों को कर्जमाफी का लाभ देना था, लेकिन इसके लिए मानसून सत्र की अनुपूरक मांगों को राज्यपाल की मंजूरी मिलना आवश्यक था। साथ ही आयकर रिटर्न दाखिल करने वाले किसानों का अंतिम डेटा केंद्र सरकार से प्राप्त होना भी जरूरी था।

कृषि मंत्री ने बताया कि अब केंद्र सरकार से आवश्यक डेटा प्राप्त हो चुका है और पूरी प्रक्रिया अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि 22 जुलाई को अजित पवार के जन्मदिन और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन के अवसर पर प्राथमिक लाभार्थियों की सूची जारी करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद पात्र किसानों के ऋण खातों में चरणबद्ध तरीके से कर्जमाफी की राशि हस्तांतरित की जाएगी।

30 जुलाई तक सभी को कर्ज माफ़ी
कृषि मंत्री ने कहा कि 30 जुलाई से पहले पात्र किसानों के ऋण खातों में कर्जमाफी की राशि जमा कर दी जाएगी। उन्होंने किसानों से किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल सरकार की आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की। कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार किसान हितों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और कर्जमाफी की प्रक्रिया तय समयसीमा के भीतर पूरी की जाएगी। पात्र किसानों के खातों में चरणबद्ध तरीके से राशि हस्तांतरित की जाएगी, जिससे उन्हें जल्द राहत मिल सके।