logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: चंद्रपुर जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक में पदों के लिए आरक्षण के मुद्दे पर विधायक सुधीर मुनगंटीवार आक्रामक


चंद्रपुर: चंद्रपुर जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक में भर्ती को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। करीब 350 पदों की भर्ती में संविधान के मुताबिक आरक्षण दिए जाने के मुद्दे पर इन दिनों बैंक मुख्यालय के सामने धरना चल रहा है।

पूर्व पालक मंत्री, विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने इस विरोध प्रदर्शन स्थल का दौरा किया और आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने बैंक मुख्यालय के सामने आंदोलन कर रहे लोगों से मुलाकात की और इस मुद्दे पर बैंक प्रबंधन को खरी-खोटी सुनाई।

मुनगंटीवार ने बैंक पर रोष जताते हुए कहा कि यह बैंक किसानों की है और यहां ओबीसी को आरक्षण नहीं, भर्ती में एससी-एसटी को आरक्षण नहीं, यहाँ तक की हमारी लाड़ली बहनों को आरक्षण नहीं। 

मुनगंटीवार ने बैंक प्रबंधन को लताड़ लगाते हुए कहा कि इस रवैये के चलते एट्रोसिटी गुनाह दाखिल किया जा सकता है। प्रदर्शन कर रहे इन लोगों की मांग नहीं सुनने पर बैंक के मैनेजमेंट के जितने लोग हैं, उन आरक्षण खत्म करने वाले दोषियों को जेल जरूर जाना पड़ेगा। 

देखें वीडियो: