logo_banner
Breaking
  • ⁕ मनोज जरांगे की ऑडियो क्लिप की होगी फॉरेंसिक जांच, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- ढाई साल बाद क्लिप का बाहर आने का क्या उद्देश्य? ⁕
  • ⁕ MLC Election: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया मतदान, बोले- जनता में दिख रहा उत्साह ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: पर्यावरण पूरक माईनिंग से ही संभव होगा गढ़चिरोली का विकास: देवेंद्र फडणवीस


गढ़चिरोली: माईनिंग से ही उड़िसा राज्य आज देश में समृध्द बन पाया है। आदिवासी बहुल गढ़चिरोली जिले में भी प्रचूर मात्रा में खनिज सम्पत्ति होकर आदिवासी संस्कृति का जतन कर पर्यावरण पूरक माईनिंग की जा रहीं है। पर्यावरण माईनिंग से जिले का विकास संभव होकर इस माईनिंग से आदिवासी समाज के किसी मंदिर को तोड़ा नहीं जाएगा। साथ ही आदिवासी नागरिकों को इससे विस्थापित भी नहीं होना पड़ेगा। सुरजागढ़ की माईनिंग भविष्य के विकास के लिए काफी महत्वपूर्ण निभाएगी। उपमुख्यमंत्री व जिले के पालकमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लोगों ऐसा विश्वास दिलाया। 

स्वाधीनता दिवस के मौके पर उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने गढ़चिरोली के अतिदुर्गम क्षेत्र में पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। सुरजागढ़ पहाड़ी में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने नागरिकों के साथ संवाद भी किया। उपमुख्यमंत्री ने सुरजागढ़ पुलिस मदद केंद्र का उदघाटन भी किया।

इसके बाद फडणवीस ने कोठी-काेरनार में निर्मित पुल का लोकार्पण किया। इस पुल से छत्तीसगढ़ राज्य समेत क्षेत्र के 17 गांवों को जोड़ा जाएगा। सुरजागढ़ की माईनिंग से यहां के भूमिपूत्रों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। ऐसा विश्वास भी उन्होंने इस समय व्यक्त किया।