logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: नंगपुरा मुर्री ग्राम पंचायत के 7 सदस्य अयोग्य घोषित, जिला अधिकारी की कार्रवाई


गोंदिया: जिला अधिकारी मंदार पतकी ने गोंदिया तहसील के नंगपुरा मुर्री ग्राम पंचायत के 7 सदस्यों को तय समय में ग्राम पंचायत टैक्स न भरने पर महाराष्ट्र ग्राम पंचायत एक्ट के तहत सदस्यता के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है। यह आदेश ग्राम पंचायत की सरपंच कविता लिचड़े की अर्जी पर सुनवाई के बाद दिया गया। 

अयोग्य घोषित किए गए सदस्यों में 7 ग्राम पंचायत सदस्य करण टेकाम, रणधीर शहारे, रवि बोमचेर, लीना पारधी, इंद्रकला पारधी, मंदा भिवगड़े, राजेश कापसे शामिल हैं। जिला कलेक्टर मंदार पतकी ने इस संबंध में आदेश दिया है। 

जारी आदेश में कहा गया है कि इन सभी सात सदस्यों ने तय समय में ग्राम पंचायत प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरा। इस संबंध में बार-बार निर्देश देने के बाद भी टैक्स न भरने पर जिला कलेक्टर ने शिकायत पर कार्रवाई का आदेश दिया है।