logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: नगराध्यक्ष सचिन शेंडे कार छोड़ साइकिल से निकले 800 KM दूर पंढरपुर; कारगिल वीर भी हैं साथ


गोंदिया: "पांव चलते पंढरपुर की राह"... इस मशहूर कहावत को गोंदिया के नगराध्यक्ष सचिन शेंडे ने सच कर दिखाया है। आषाढ़ी एकादशी के पावन अवसर पर भगवान विठ्ठल के दर्शन के लिए उन्होंने किसी कार या आलीशान वाहन का सहारा नहीं लिया, बल्कि मूसलाधार बारिश के बीच करीब 800 किलोमीटर की कठिन साइकिल यात्रा पर निकल पड़े हैं।

गोंदिया से पंढरपुर तक की इस अनोखी और प्रेरणादायक यात्रा का उद्देश्य केवल भगवान विठ्ठल के चरणों में शीश नवाना ही नहीं, बल्कि समाज को पर्यावरण संरक्षण, ईंधन की बचत और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना भी है। नगराध्यक्ष सचिन शेंडे ने बताया कि वे पंढरपुर पहुंचकर सांवले विठ्ठल से गोंदिया और भंडारा जिले में अच्छी बारिश, किसानों की सुख-समृद्धि और पूरे क्षेत्र के चौमुखी विकास के लिए विशेष प्रार्थना करेंगे।

इस साइकिल यात्रा की सबसे अद्भुत और दिल को छू लेने वाली बात यह है कि इसमें कारगिल युद्ध में देश की रक्षा करते हुए अपना एक पैर गंवा चुके वीर पूर्व सैनिक उद्यभान निर्वाण भी पूरे जोश और उत्साह के साथ शामिल हैं। देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले इस जांबाज सैनिक के हौसले को देखकर हर कोई हैरान है। उनके साथ घनश्याम उके और मनोज बिसेन भी कदम से कदम (पेडल से पेडल) मिलाकर इस 800 किलोमीटर के सफर को चार दिनों में पूरा करने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं।

यात्रा की शुरुआत में गोंदिया शहर के 'साइकिल संडे ग्रुप' द्वारा इन चारों विठ्ठल भक्तों का भव्य सत्कार किया गया और ग्रुप के सदस्यों ने करीब 21 किलोमीटर तक साथ में साइकिल चलाकर उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। लगातार हो रही भारी बारिश के बावजूद रास्ते भर नागरिकों ने इस अनोखे और पवित्र अभियान का जोरदार स्वागत किया। आस्था, देशभक्ति और पर्यावरण के इस त्रिवेणी संगम वाली साइकिल यात्रा की चर्चा आज पूरे राज्य में हो रही है और लोग इनके सुरक्षित सफर की कामना कर रहे हैं।