logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Gondia

Gondia: नगर परिषद चुनाव में वोटों का रहस्य, 733 मतदान पर ईवीएम में 773 वोट, कांग्रेस ने उठाए सवाल


गोंदिया: गोंदिया नगर परिषद चुनाव में मतगणना को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। प्रभाग क्रमांक 11 के बूथ नंबर 6 पर जहां मतदान के दिन कुल 733 वोट डाले गए थे, वहीं मतगणना के दौरान ईवीएम मशीन में 773 वोट दर्ज पाए गए। यानी 40 अतिरिक्त वोट आखिर कहां से आए? इस गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस के पराजित उम्मीदवार शकील मंसूरी ने चुनाव विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं और न्यायालय की शरण ली है।

20 दिसंबर को हुए गोंदिया नगर परिषद चुनाव के दूसरे चरण में प्रभाग क्रमांक 11 के बूथ नंबर 6 पर कुल 733 मतदान होने की आधिकारिक नोंद की गई थी। इन दस्तावेजों पर स्वयं निर्वाचन निर्णय अधिकारी चंद्रभान खंडाईत के हस्ताक्षर मौजूद हैं। लेकिन मतगणना के दिन ईवीएम मशीन में 773 वोट दर्ज होने से चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठने लगे हैं। “जब मतदान 733 हुआ है, तो ईवीएम में 773 वोट कैसे आए? ये 40 वोट किसके हैं? हमने इसकी शिकायत की, लेकिन चुनाव अधिकारी ने कोई संज्ञान नहीं लिया।” ऐसी जानकारी शकील मंसूरी ने दी है। 

कांग्रेस का आरोप है कि पहली मतगणना में भाजपा उम्मीदवार अभय अग्रवाल पराजित हो चुके थे, लेकिन पुनर्मतगणना के बाद उन्हें 32 मतों से विजयी घोषित किया गया। कांग्रेस का कहना है कि पूरी मतगणना प्रक्रिया संदेह के घेरे में है और निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है। “दस्तावेज साफ तौर पर गड़बड़ी की ओर इशारा करते हैं। यह लोकतंत्र के लिए बेहद गंभीर मामला है।”