logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

शिवाजी महाराज-टीपू सुल्तान तुलना पर महाराष्ट्र में सियासी 'महायुद्ध'; फडणवीस का प्रहार, कांग्रेस का पलटवार!


नागपुर: महाराष्ट्र की राजनीति में ऐतिहासिक महापुरुषों की तुलना को लेकर जुबानी जंग तेज हो गई है। कांग्रेस के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंढे ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के उस बयान पर कड़ा ऐतराज जताया है, जिसमें फडणवीस ने कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल द्वारा टीपू सुल्तान और छत्रपति शिवाजी महाराज के लिए 'बराबर' शब्द के इस्तेमाल की आलोचना की थी।

नागपुर में मीडिया से बात करते हुए लोंढे ने आरोप लगाया कि फडणवीस ने ऐतिहासिक संदर्भों को जानबूझकर गलत तरीके से पेश कर धार्मिक विवाद भड़काने की 'शर्मनाक' कोशिश की है। लोंढे के अनुसार, विपक्षी नेताओं के बयानों से चुनिंदा शब्द उठाकर सांप्रदायिक दरार पैदा करना और राजनीति के लिए धर्म का सहारा लेना भाजपा की पुरानी रणनीति रही है।

लोंढे ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस का उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था, बल्कि भाजपा असली मुद्दों जैसे बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की आत्महत्या और बिजली की बढ़ती दरों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए इस मुद्दे को तूल दे रही है। लोंढे ने कड़े शब्दों में कहा कि सत्ताधारी दल जनहित के ठोस काम करने के बजाय अस्थिर और भावनात्मक मुद्दों के जरिए जनता को गुमराह कर रहा है।