logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

नागपुर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ भाजपा युवा मोर्चा का 'चप्पल मारो आंदोलन', शिवाजी महाराज से तुलना पर भड़का गुस्सा


नागपुर: महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल द्वारा टीपू सुल्तान और छत्रपति शिवाजी महाराज के बीच की गई तुलना को लेकर प्रदेश की राजनीति में उबाल आ गया है। इस बयान के विरोध में रविवार को नागपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) युवा मोर्चा ने मोर्चा खोल दिया और एक उग्र 'चप्पल मारो आंदोलन' किया।

नागपुर के महल परिसर स्थित गांधी गेट के पास, जहाँ छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य प्रतिमा स्थापित है, वहां बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए। प्रदर्शनकारियों ने हर्षवर्धन सपकाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपना विरोध दर्ज कराने के लिए उनकी तस्वीरों पर चप्पलें बरसाईं।

भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं का आरोप है कि हर्षवर्धन सपकाल ने इस तरह की तुलना करके न केवल इतिहास के साथ छेड़छाड़ की है, बल्कि करोड़ों हिंदुओं और शिवभक्तों की भावनाओं को भी गहरी ठेस पहुँचाई है।

आंदोलन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कड़ा रुख अपनाते हुए मांग की कि सपकाल को अपने इस कृत्य के लिए पूरे महाराष्ट्र से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। भाजपा नेताओं ने दो टूक चेतावनी दी है कि जब तक सपकाल माफी नहीं मांग लेते, उन्हें नागपुर शहर की सीमा में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।