logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

Amravati: शपथ ग्रहण के साथ ही जनता दरबार, नांदगांव खंडेश्वर की नवनियुक्त नगराध्यक्ष प्राप्ति मारोटकर ने पेश की मिसाल


अमरावती: नांदगांव नगर पंचायत की नवनिर्वाचित पहली महिला नगराध्यक्ष प्राप्ति मारोटकर ने अपने कार्यकाल के पहले ही दिन एक नया आदर्श स्थापित किया है। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद 'जनता दरबार' आयोजित कर उन्होंने नागरिकों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही समाधान की शुरुआत की। पदभार संभालते ही उन्होंने 100 से अधिक लाभार्थियों के घरकुल निर्माण शुल्क को माफ करने का बड़ा फैसला लिया, जिसकी पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है।

नांदगांव नगर पंचायत में सीधे जनता द्वारा चुनी गईं प्रथम महिला नगराध्यक्ष सौ. प्राप्ति मारोटकर ने शपथ ग्रहण के दिन ही पदभार स्वीकारते हुए जनसेवा की अनूठी मिसाल पेश की। आमतौर पर पदभार ग्रहण के समय स्वागत-सत्कार के कार्यक्रम होते हैं, लेकिन प्राप्ति मारोटकर ने इस दिन को 'जनता दरबार' के रूप में मनाया।

487 शिकायतों पर हुआ मंथन इस विशेष जनता दरबार में नांदगांव के विभिन्न वार्डों से कुल 487 नागरिकों ने अपनी समस्याएं लिखित रूप में पेश कीं। इनमें मुख्य रूप से नालियों की सफाई, स्वच्छता, नियमित जलापूर्ति, खराब स्ट्रीट लाइट और घरकुल योजना से जुड़ी शिकायतें शामिल थीं। नगराध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि इनमें से कई समस्याओं को तुरंत हल किया जा रहा है और बाकी समस्याओं का निपटारा समयबद्ध तरीके से किया जाएगा।

घरकुल लाभार्थियों को बड़ी राहत कार्यक्रम के दौरान एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नगराध्यक्ष ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 107 पात्र लाभार्थियों को घरकुल निर्माण अनुमति के पत्र सौंपे। साथ ही, लाभार्थियों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्होंने प्रति लाभार्थी 5,000 रुपये का निर्माण शुल्क माफ करने की घोषणा की।

नगराध्यक्ष कक्ष की सजावट का खर्च खुद उठाएंगी जनता के पैसे की बचत का संदेश देते हुए प्राप्ति मारोटकर ने एक और बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि उनके कार्यालय (नगराध्यक्ष कक्ष) के नवीनीकरण या सजावट पर होने वाला पूरा खर्च वह स्वयं वहन करेंगी और सरकारी खजाने से इसके लिए कोई पैसा नहीं लिया जाएगा। शपथ ग्रहण के दिन ही शुरू हुए इस जनता दरबार में महिलाओं और स्थानीय नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ी, जो इस नई कार्यशैली से काफी प्रभावित नजर आए।