logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, दिसंबर महीने के आखरी सप्ताह में जमा होंगे पैसे


मुंबई: विधानसभा चुनाव परिणामो के बाद से ही यह सवाल पूछा जा रहा था कि, आखिर लाड़ली बहना योजना के पैसे कब मिलेंगे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, दोनों उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने दिसंबर महीने में महिलाओं के खातों में किश्त डालने की बात कही थी, हालांकि, तरीख नहीं बताई थी। इसी बीच अगली किश्त की तारीख सामने आ गई है। जिसके तहत दिसंबर महीने की आखिरी सप्ताह में महिलाओं के खातों में पैसे भेजा जाएगा।

विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार मुख्यमंत्री लाडकी बहिन योजना के तहत महिलाओं को पैसे मिलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आज से लाडकी बहिनों के खातों में राशि जमा होने का सिलसिला शुरू हो गया , और दिसंबर महीने के आखिरी सप्ताह तक सभी लाभार्थियों को पैसे मिल जाएंगे। पहले चरण में 35 लाख महिलाओं को लाभ मिलेगा, उसके बाद शेष महिलाओं को भी राशि दी जाएगी। इस योजना के लिए 3500 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री लाडकी बहिन योजना की घोषणा की थी, जो राज्य भर में काफी लोकप्रिय हुई। इस योजना के लिए लगभग 2.5 करोड़ महिलाओं ने आवेदन किया था। जुलाई से महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की राशि भी दी गई।   

महायुती को लाडकी बहिन योजना से विधानसभा चुनाव में बड़ा लाभ मिला। महायुती को 230 सीटों पर जीत हासिल हुई, जिसमें भाजपा को पहली बार 132 सीटें मिली। वैसे चुनाव के दौरान महायुती ने लाडकी बहिनों को 2100 रुपये दिए जाने की घोषणा की , लेकिन फ़िलहाल लाडलि बाहनों को 1500 रुपये ही मिलेंगे। 2100 रुपये की राशि आगामी बजट में घोषित की जा सकती है, जिसके बाद महिलाओं को बढ़ी हुई राशि मिलेगी।