logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gondia

Gondia: आश्रम स्कूलों की बदहाली पर सरकार सख्त, राज्य की सभी आश्रम स्कूलों की होगी जांच: राज्यमंत्री इंद्रनील नाईक


गोंदिया: गडचिरोली जिले के धानोरा स्थित आदिवासी आश्रम स्कूल में सांप के काटने से तीन मासूम छात्राओं की मौत के मामले ने प्रशासन और आश्रम स्कूलों में विद्यार्थियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद राज्यमंत्री इंद्रनील नाईक ने राज्य की सभी आश्रम स्कूलों की जांच कराने के आदेश देने की बात कही है।

राज्यमंत्री इंद्रनील नाईक ने स्पष्ट कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अब तक जो कुछ चलता आया, वह आगे नहीं चलेगा। मुंबई पहुंचते ही राज्य की सभी आश्रम स्कूलों की व्यवस्थाओं की जांच के आदेश दिए जाएंगे।

धानोरा की आश्रम स्कूल में सर्पदंश से तीन बच्चियों की मौत के बाद स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और विद्यार्थियों के लिए जरूरी सुविधाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं। राज्यमंत्री ने संकेत दिया कि जांच के दौरान लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

जरांगे शब्द संभालकर इस्तेमाल करें
मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे द्वारा मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले पर की गई टिप्पणी को लेकर भी राज्यमंत्री इंद्रनील नाईक ने प्रतिक्रिया दी। इंद्रनील नाईक ने कहा कि मनोज जरांगे का मराठा समाज और महाराष्ट्र के लिए योगदान है, इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। हालांकि उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि बोलने की स्वतंत्रता सभी को है, लेकिन आलोचना करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करना चाहिए। उन्होंने मनोज जरांगे से अपील की कि राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर अपनी बात रखते समय भाषा की मर्यादा का ध्यान रखा जाए।