logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Maharashtra

जयंत पाटिल शीतकालीन सत्र से निलंबित, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के खिलाफ की थी आपत्तिजनक टिप्पणी


नागपुर: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री जयंत पाटिल को शीतकालीन सत्र से निलंबित कर दिया गया है। पाटिल पर यह कार्रवाई विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस बात की जानकारी संसदीय कार्य मंत्री चंद्रकांत दादा पाटिल ने सदन के अंदर दी। इसी के साथ पाटिल जब तब सत्र चलेगा उस दौरान विधानमंडल परिसर के अंदर भी नहीं आ सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने की थी निलंबित करने की मांग

दिशा सल्यान मामले में जांच को लेकर भाजपा विधायकों ने जमकर हंगामा किया। जिसके बाद उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मामले की जांच एसआईटी से कराने का ऐलान किया। इसके बाद विपक्षी विधायकों ने भी सदन के अंदर हंगामा करना शुरू कर दिया। विपक्षी भी इस मुद्दे पर बोलना चाहते थे, लेकिन अध्यक्ष ने केवल नेता प्रतिपक्ष अजित पवार को बोलने दिया। इस कारण हंगामा और तेज हो गया।

इसी दौरान जयंत पाटिल ने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी। पाटिल ने बोलने की मांग करते हुए कहा कि, "आप ऐसी कोई निर्लज्जता न दिखाए।" पाटिल के ये बोलते ही सत्ता पक्ष के विधायक भड़क गए। वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने खुद भी आग बबूले हो गए पाटिल को निलंबित करने की मांग कर दी।